फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेता को नग्न कर पीटा, बाल भी काट डाले, मामले में आया नया मोड़

Mon, 18 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Punjab News
महिला नेता को नग्न कर पीटने और फिर बाल काटने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित अकाली नेत्री का हालचाल पूछते विजय सांपला व अन्य - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, महिला अकाली नेता जिसे पिछले दिनों मारपीट कर अर्धनग्न कर वीडियो वायरल कर दिया था, रविवार को उसने मीडिया के सामने और कई खुलासे किए। 
विज्ञापन

3 of 6
Punjab News
 स्त्री अकाली नेत्री ने कहा कि उसके साथ आम आदमी पार्टी की नेता चरणजीत कौर सियासी रंजिश रखती थी और इस तमाम घटना के पीछे उसका ही हाथ है। महिला अकाली नेता ने कहा कि पहले को आम आदमी पार्टी की महिला नेता चरणजीत कौर ने महंत हुकम दास के परिवार को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया।

4 of 6
Punjab News
वह महंत हुकम दास बबली की पत्नी राजविंदर कौर को रोज उसके खिलाफ भड़का कर आती थी और भरोसा दिलाती थी कि दलित महिला अकाली नेता उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। बाकी वह उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देगी। उसने कहा कि उसने पहले महंत की पत्नी को भड़का कर उसकी पिटाई करवाई और बाद में वीडियो आप नेता चरणजीत कौैर ने राजविंदर कौर से लेकर वायरल कराया। 
विज्ञापन

5 of 6
Punjab News
स्त्री अकाली नेत्री ने यह भी खुलासा किया कि सबसे पहले उसकी वीडीयो आप नेत्री चरणजीत कौैर के वेटे की फेसबुक पर डाली गई थी। दलित स्त्री अकाली नेत्री ने एक और खुलासा किया कि आम आदमी पार्टी की नेता चरणजीत कौर ने ही आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को उसके प्रति गलत बताया। इसने ही खैरा को उसके प्रति मिसगाइड किया है, जिसके बहकावे में आकर ही खैरा ने उसके खिलाफ बयान दिया है। जबकि खैरा को असलियत जानकर बयान देना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab News
दलित स्त्री अकाली नेत्री कहा कि आप नेता चरणजीत कौर ने ऐसा करवाकर दो घर बर्बाद कर दिए, एक तो महंत हुकम दास का, दूसरा उसकी वीडियो वायरल करवा, उसकी इज्जत तार तार कर दी। वहीं चरणजीत कौर ने अपने पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उधर, अकाली नेता पर हमला करने वाले सातों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने हमले में प्रयोग किया गया डंडा और बाल काटने वाली कैंची भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें