फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जून से बैंक बदल रहा है कई नियम, जान लें नहीं तो रोना पड़ेगा

Thu, 01 Jun 2017 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
एसबीआई - फोटो : Pintrest
पहली जून से आपको बैंक में खाता रखने से पहले सोचना पड़ सकता है। बैंक कई बदलाव कर रहा है। यहां से जान लें बदलाव नहीं तो रोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
अंबेडकरनगर में एसबीआई की कृषि शाखा पर शुक्रवार को खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
देश का सबसे बड़े कर्जदाता बैंक एसबीआई 1 जून से अपनी कई सर्विसेज के शुल्‍क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। पहली जून से अगर आप SBI जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो SBI आपसे चार्ज वसूलेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
SBI से कैश विड्रॉल सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगी। इसमें ATM ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। 4 बार से ज्यादा SBI की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रुपए का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा।
 

4 of 8
एसबीआई में उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 SBI के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स देना होगा। दूसरे बैंक के ATM से 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा।
विज्ञापन

5 of 8
एसबीआई - फोटो : file photo
SBI 20 से ज्यादा या 5,000 रुपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रुपए तक का चार्ज+सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रुपये या हरेक 1,000 रुपये पर 5 रुपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
bank strike

5,000 रुपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रुपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रुपये चार्ज+सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर SBI कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।
विज्ञापन

7 of 8
sbi
30 अप्रैल को ही RBI ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप SBI में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होर्गा।
विज्ञापन

8 of 8
एसबीआई डे​बिट कार्ड यूजर
 एक जून से बैंक सिर्फ रुपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऐलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें