आज से सभी चाहे वो पीएम हो, सीएम हो या कोई भी मंत्री हो उनकी गाड़ियों से लालबत्ती हट जाएगी। यानि कल से कोई VIP नहीं रहेगा, जानिए ऐसा क्यों?
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : File Photo
पूरे देश में कल से VIP कल्चर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। दरअसल, केंद्रीय कैबिनेट ने वीवीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने का फैसला लिया था जो 1 मई को यानि आज लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : File Photo
यह रोक केंद्रीय मंत्रियों और अफसरों पर लागू होगी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि लालबत्ती की इजाजत पीएम को भी नहीं होगी। इसके अलावा, ये फैसला राज्य सरकार पर भी लागू होगा।
4 of 8
हूटर
हालांकि, इमर्जेंसी सर्विसेज को नीली बत्ती के इस्तेमाल की इजाजत रहेगी। सरकार मोटर वीकल ऐक्ट के उस प्रावधान को ही खत्म करने जा रही है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कुछ खास लोगों को लाल बत्ती की इस्तेमाल की इजाजत देता है।
विज्ञापन
5 of 8
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
कमाल की बात ये है कि पंजाब में करीब 2 महीने पहले से ही VIP कल्चर का कोई नामोनिशान नहीं है। यहां कैप्टन अमरिंदर की सरकार मे सभी की गाड़ियों से लालबत्ती हटवा दी है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : SELF
बता दें कि काफी वक्त से सड़क परिवहन मंत्रालय में इसपर काम चल रहा था। इससे पहले, पीएमओ ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई थी। यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय में लगभग डेढ़ साल से लंबित था। इस दौरान पीएमओ ने पूरे मामले पर कैबिनेट सेक्रटरी सहित कई बड़े अधिकारियों से चर्चा की थी।
विज्ञापन
7 of 8
red beacons
रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने लाल बत्ती वाली गाड़ियों के इस्तेमाल के मुद्दे पर कई सीनियर मंत्रियों से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने पीएमओ को कई विकल्प दिए थे। इन विकल्पों में एक यह था कि लाल बत्तियों वाली गाड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद किया जाए।
दूसरा विकल्प यह कि संवैधानिक पदों पर बैठे 5 लोगों को ही इसके इस्तेमाल का अधिकार हो। इन 5 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा स्पीकर शामिल हों। हालांकि, पीएम ने किसी को भी रियायत न देने का फैसला किया।