हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' की बहन के जेल में बंद पति ने बताया जिंदगी का असली सच और फिल्म का सबसे बड़ा झूठ। मुख्य किरदार को भी उन्होंने झूठा साबित किया।
विज्ञापन
2 of 5
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर पर लगे आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
उनका इशारा दलबीर कौर की ओर था। फिल्म में दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया है और वे दलबीर कौर के असली पति होने का दावा करते हैं। साथ ही उन्होंने दलबीर कौर के उस झूठ का पर्दाफाश किया, जो दलबीर ने पूरी दुनिया को सुनाया है। उसी पर आधारित इस फिल्म की कहानी है।
विज्ञापन
3 of 5
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर पर लगे आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
अब जानिए ये शख्स कौन है? इनका नाम है बलदेव सिंह। वे एक साल से जेल में बंद हैं। उनका कहना है कि दलबीर कौर सारी दुनिया के लिए जिस स्वप्नदीप को सरबजीत की बेटी बता रही है, वो असल में उनकी बेटी है। बलदेव कहते हैं कि दलबीर झूठ बोलकर उसका फायदा उठा रही है। सरकारी सुविधाएं ले रही है।
4 of 5
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर पर लगे आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
बलदेव सिंह बताते हैं कि अगर यकीन नहीं होता हो स्वप्नदीप के स्कूली प्रमाण पत्र चेक कर लिए जाएं। उनमें बलदेव और दलबीर कौर का नाम ही बतौर माता-पिता चल रहा है। सच साबित करने के लिए वे डीएनए टेस्ट कराने को भी तैयार हैं।
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर पर लगे आरोप
- फोटो : फाइल फोटो
इसके अलावा बलदेव सिंह का कहना है कि दलबीर ने सभी को डरा धमका रखा है। वह नहीं चाहती थी कि सरबजीत लौट कर आए। उसने सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत को भी चुप करा रखा है। इस मामले पर कोई भी कुछ नहीं बोलता, जबकि दलबीर झूठ पर झूठ बोल रही है।