फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवाओं पर फोड़ा दिल्ली बवाल का ठीकरा तो भड़की खाप, राजेवाल को मांगनी पड़ी माफी, जानें- पूरा मामला

Fri, 29 Jan 2021 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने मांगी माफी।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल व लालकिला पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद पंजाब व हरियाणा के बीच शुरू हुई खींचतान बढ़ती दिख रही है। जहां पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने दिल्ली के बवाल का पूरा ठीकरा हरियाणा के युवाओं के सिर फोड़ दिया था, वहीं उस पर हरियाणा की दहिया खाप भड़क गई है।
विज्ञापन

2 of 5
बलबीर सिंह राजेवाल। - फोटो : ANI
खाप ने आरोप लगाने वालों से हरियाणा के किसानों को अलग होने की बात कही है। इस तरह आंदोलन में दरार पड़ती देख बलबीर सिंह राजेवाल को माफी मांगनी पड़ी और हरियाणा व पंजाब को भाई बताते हुए बच्चों को केवल समझाने के लिए ऐसा कहने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
बलबीर सिंह राजेवाल।
भाकियू राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बुधवार को कुंडली में मंच से कहा था कि मुझे बैठक में प्रधानी करने के लिए कहा गया लेकिन मैंने प्रधानी करने से मना कर दिया। क्योंकि मैं तभी प्रधानी करूंगा, जब हरियाणा वाले अपने युवाओं पर काबू करेंगे। उनका अपने ही युवाओं पर काबू नहीं है। दिल्ली से वापस लौटने की अपील करने के बाद पंजाब के युवा आ गए लेकिन हरियाणा के युवा अभी तक वहां घूम रहे है। 

4 of 5
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इसका वीडियो वायरल होने के बाद खींचतान शुरू हो गई थी। जिस पर दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि दिल्ली में जितना भी बवाल हुआ है, वह केवल पंजाब वालों ने किया है। हमारे पास बहुत सारी वीडियो आई हैं और उनमें हरियाणा का एक भी किसान नहीं दिख रहा है। इस तरह से हरियाणा के युवाओं पर आरोप लगाना गलत है और ऐसे आरोप लगाने वालों के पास से हरियाणा के किसानों को वापस लौट आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वह अपना अलग आंदोलन चला सकते है। इस तरह से खींचतान बढ़ने पर बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि उनकी किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी और अपने बच्चों को समझाने के लिए कई बार कुछ कहना भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब के किसान भाई हैं और वह हमेशा से हरियाणा के किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करते रहे हैं। लेकिन इससे किसी को ठेस पहुंची है तो वह खेद जताते हुए माफी मांगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें