आप के बच्चे गर्मियों की छुट्टियों के बाद अब बिना बैग के स्कूल जाते दिखाई दे सकते हैं। इसके लिए सरकार ने तैयारी की है।
विज्ञापन
2 of 6
bag free
छात्रों के कंधे से बस्ते का बोझ हटाने की पहल हरियाणा सरकार ने की है, हरियाणा के गवर्नमेंट स्कूलों में पहली क्लास को जुलाई से बैग फ्री कर दिया जाएगा। जिसमें पहले चरण में 100 स्कूलों को लिया जाना है।
विज्ञापन
3 of 6
bag free
इस प्रॉसेस से जहां बच्चों को बर्डन कम होगा तो वहीं उम्मीद की जा रही हैं कि वो एक्टिविटी के माध्यम से काफी कुछ सीख पाएंगे। इस सेशन में कई नए प्रयोग होंगे जिसमें 1 जून से 5 जून तक सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर समर कैंप लगेंगे, तो वहीं एक कदम और आगे बढ़ते हुए पहली क्लास को जुलाई से बैग फ्री करने का फैसला लिया गया है।
4 of 6
bag free
यह ट्रॉयल के तौर पर 2017-18 के सेशन में पूरे साल के लिए होगा। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो इसे हरियाणा के सभी पहली क्लास के लिए लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
bag free
सरकार का मानना है कि छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराए जाने पर वे अपनी पाठ्य पुस्तकों को भली प्रकार रख सकेंगे। इससे उन्हें सुविधा रहेगी और पाठ्य पुस्तकों का रख-रखाव भी ठीक प्रकार से हो सकेगा. यही कारण है कि राज्य सरकार ने बच्चों को नि:शुल्क बस्ते उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
वहीं हरियाणा के बाद यूपी सरकार ने भी फिलहाल शनिवार को स्कूलों को बैग फ्री करने का फैसला लिया है। बैग फ्री के चलते पहली क्लास के बच्चों के लिए स्कूल में ही किताबें रखने का बंदोबस्त किया जाएगा ताकि नन्हे नन्हें कंधे बैग का बोझ ना झेले और ऐसे में बच्चे खेल और एक्टिविटी के माध्यम से काफी कुछ सीख पाए।