सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। उन्होंने रविवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जानिए क्या हुआ?
विज्ञापन
2 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
दरअसल, सपना चौधरी ठीक नहीं हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वे मौत और जिंदगी के बीच झूल रही हैं। दिल्ली के नजफ्फगढ़ में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक सुसाइड नोट में उसने अपने खिलाफ दर्ज मामले व सोशल मीडिया पर उसको बदनाम किए जाने को लेकर परेशान होने की बात लिखी है।
विज्ञापन
3 of 7
Sapna Suicide Note
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी शुरू से ही विवादों में रही हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागनी के कारण विवादों में आई। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
4 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है।
विज्ञापन
5 of 7
डांसर सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
अब सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
हालांकि मामले में सपना ने माफी मांग ली थी, लेकिन फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने रविवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के नजफ्फगढ़ में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
- फोटो : यूट्यूब
रोहतक के एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी सपना अब नजफगढ़ में रहती हैं। पहले इधर-उधर प्रोग्राम होता था इनका, पिछले साल मोर म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब पर इनके डांस का एक वीडियो अपलोड किया था ‘सपना सॉलिड बॉडी’ के नाम से। महीने भर में ही इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा। और देखते ही देखते सपना एक स्टार बन गई।