फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सफर करने वाला हर शख्स पढ़ ले ये खबर, बड़ा झटका लग सकता है

Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
हवाई सफर करने वाले हर शख्स के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल एक बुरी खबर है, जिसे जानकर आपको बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से उड़ान स्कीम के तहत श्रीनगर, दिल्ली, जम्मू के लिए चलने वाली फ्लाइट का किराया सस्ता नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने 27 अप्रैल को इस स्कीम का शुभारंभ शिमला से किया था। इसमें पांच सौ किलोमीटर का हवाई सफर 2500 रुपये में देने के दावे किए गए लेकिन यह संभव नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

3 of 6
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
दिल्ली का 29 और 30 अप्रैल का टिकट 3500 से 4000 हजार रुपये हो गया है। यात्रियों का कहना है कि अभी तक हमें दिल्ली का टिकट 2500 रुपये में नहीं मिल पाया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 15 और जम्मू के लिए दो और श्रीनगर के लिए दो फ्लाइट का संचालन होता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह सफर एक घंटे का है।

4 of 6
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि 30 अप्रैल से 1 मई तक का टिकट 4500 रुपये का है। इसमें विस्तारा विमानन की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया चार हजार रुपये है। वहीं जेट एयरवेज की फ्लाइट का किराया 3500 रुपये है। स्पाइस जेट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का किराया 4400 रुपये है। जम्मू की फ्लाइट का किराया 3000 रुपये है।
विज्ञापन

5 of 6
एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
अभी तक विमानन कंपनी की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। विस्तारा विमानन कंपनी के स्टेशन मैनेजर गौतम मेहता ने बताया कि एडवांस बुकिंग के कारण यह टिकट महंगा है। यह टिकट पांच मई से सस्ती हो जाएगा। वहीं इंडिगो विमानन कंपनी के स्टेशन मैनेजर अरुण ने बताया कि दिल्ली की फ्लाइट हमारी दो मई से है इसमें टिकट 2300 रुपये की है। पहले बुक की गई टिकट के दाम ही अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
मुझे जरूरी दिल्ली जाना पड़ रहा है। विस्तारा का टिकट मुझे 4400 रुपये में मिला है। उड़ान स्कीम का अभी तक मुझे कोई लाभ नहीं मिला है।
- कमलजीत सिंह
 
जयपुर के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट का टिकट 3500 रुपये का है। अभी हमें उड़ान स्कीम का कोई लाभ नहीं मिला है।
- अंशुल गौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें