रोड साइड रोमियो और मनचलों को सबक सिखाने के लिए लेडी पुलिस सड़कों पर उतरी तो लड़कियों पर कमेंट करते लड़के पकड़े गए। देखिए उनके साथ क्या हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रेवाड़ी में रोड साइड रोमियो की पिटाई
मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। तीन मनचले युवकों की गुंडागर्दी का नशा पुलिस ने अलग ढंग से उतार दिया। पहले उन्हें घर से पकड़ा, स्कूल लेकर आईं और गेट के सामने मुर्गा बनवाया, उठक-बैठक करवाकर ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
रेवाड़ी में रोड साइड रोमियो की पिटाई
रामपुरा के रहने वाले तीन युवक बाइक पर सवार होकर एक निजी स्कूल के ऑटो का पीछा कर रहे थे। पहले उन्होंने बस के आगे बाइक आगे लगाईं। उनका इरादा बस में बैठी छात्राओं पर अपना रौब दिखाना था।
4 of 5
रेवाड़ी में रोड साइड रोमियो की पिटाई
ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बाइक के नंबर नोट कर लिए और चालाकी से बस को साइड से निकाल लिया। इसके बाद युवकों ने जगह जगह बस को रोकना चाहा लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इसकी सूचना एसआई वीना राणा को दी गईं। पुलिस तीन में से दो युवकों को घर से पकड़कर स्कूल ले आईं। स्कूल के गेट पर उन्हें पहले मुर्गा बनाया, फिर दंड बैठक और भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।