फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

Tue, 28 Apr 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पीजीआई चंडीगढ़ में दो महीने के बच्चे की मौत इंजेक्शन लगने के बाद हो गई। इससे पीजीआई में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की मौत के बाद वैक्सीन के सैंपल को जांच के लिए कसौली स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) में भेज दिए हैं। चंडीगढ़ ड्रग कंट्रोलर ने उस बैच के पैंटावेक वैक्सीन को फिलहाल रोक दिया, जिस बैच की वैक्सीन बच्चे को लगाई गई थी।
विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

2 of 5
संदिग्ध बैच की चंडीगढ़ में कुल 646 वैक्सीन सप्लाई की गई थी। इनमें से सिर्फ 117 वैक्सीन बची है। बाकी वैक्सीन बच्चों को लगा दी गई हैं। जिन बच्चों को वैक्सीन लगी है, फिलहाल वे बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं। बची 117 वैक्सीन को सीज कर दिया गया है। मनीमाजरा में रहने वाले एक परिवार के दो महीने के एक बच्चे को 23 अप्रैल को पैंटा वैक्सीन लगाई गई थी।

विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

3 of 5
बच्चे के पिता राकेश ने बताया कि वैक्सीन पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के केमिस्ट शॉप से खरीदी थी। राकेश का आरोप है कि वैक्सिनेशन से पहले बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य था, लेकिन बाद में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे जीएमएसएच-16 में एडमिट कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

4 of 5
पैंटावेक वैक्सीन से चंडीगढ़ में पहले भी मौत हुई थी। साल 2013 में पीजीआई में एक बच्चे को वैक्सीन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच के लिए वैक्सीन को सीआरआई में भेजा गया था, जहां वैक्सीन पूरी तरह से शुद्ध पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में लगे इंजेक्शन से बच्चे को मिली 'मौत'

5 of 5
एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइव-इन-वन पेंटावैलेंट वैक्सीन के टीकाकरण के बाद अब तक नौ राज्यों में 54 नवजात शिशुओं की जानें जा चुकी हैं। ये मौते गोवा, हरियाणा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पुंडूचेरी, कर्नाटक, दिल्ली, केरल व तमिलनाडु में हुई हैं। यह रिपोर्ट दो साल पहले आई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें