फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के खिलाफ क्यों जारी हुआ गैरजमानती वारंट?

Fri, 16 Jun 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Baba Ramdev
योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दरअसल उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं, जानिए आखिर क्यों और क्या है मामला।
विज्ञापन

2 of 7
Baba Ramdev
मामला बाबा रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने का है। मामले में बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने के लिए दाखिल याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण एसीजेएम हरीश गोयल की अदालत ने बाबा रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब मामले में अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
baba ramdev
मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पिछली सुनवाई में बाबा रामदेव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे और उन्हें 14 जून को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिये थे, लेकिन बाबा रामदेव पेश नहीं हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने पिछले वारंट का स्टेटस जानने के बाद बाबा रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

4 of 7
रोहतक में बाबा रामदेव
अब पुलिस को 3 अगस्त को बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि वर्ष 2016 में रोहतक की अनाज मंडी में गत वर्ष हुए सद्भावना सम्मेलन में हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर और योग गुरु बाबा रामदेव शिरकत करने के लिए आए थे। यहां उन्होंने भारत माता की जय बोलने को लेकर मंच से विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
रोहतक में बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा था कि यदि कानून आड़े न आता तो वह भारत माता की जय नहीं बोलने वाले लाखों लोगों का सिर कलम कर देते। इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। इस पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की थी कि बाबा रामदेव ने देशद्रोही बयान दिया है, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
बाबा रामदेव
पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। अदालत ने बतरा की याचिका पर पहले रामदेव को समन जारी किए थे, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने रामदेव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए, फिर भी वो नहीं आए। अब गैर जमानती वारंट जारी करके बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : फाइल फोटो
बाबा रामदेव को पिछली सुनवाई के दौरान वारंट जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किये गये थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
- ओपी चुघ, शिकायतकर्ता के वकील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें