महंगी दाल और भ्रष्टाचार पर कटाक्ष के बाद बाबा रामदेव पहली बार कांग्रेस के पक्ष में बोले और ऐसी बात कह गए कि भाजपाई सन्न रह गए।
विज्ञापन
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
2 of 7
बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद व परिवारवाद के बीज बोए गए, जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। वह कांग्रेस के दुश्मन नहीं हैं। कांग्रेस में भी कुछ अच्छे लोग हैं, लेकिन कुछ लोग योग और बाबा दोनों को खत्म करना चाहते थे। जो उन्हें खत्म करना चाहते थे वे खत्म हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
3 of 7
हरियाणा के हिसार में महाबीर स्टेडियम में आयोजित योग शिविर के समापन पर रामदेव ने विदेश कंपनियों को निशाने पर लिया। रामदेव ने कहा कि विदेशी कंपनियां उनसे डरी हुई हैं। पहले बाबा का मुंह कांग्रेस की ओर था तो कांग्रेस का नाश कर दिया। अब विदेशी कंपनियों की ओर है, इनका भी नाश करेंगे।
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
4 of 7
बाबा रामदेव ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की भी खूब तारीफ की। रामदेव ने कहा कि जिस देश का पीएम, सीएम तथा मंत्री योगी हों वह देश तरक्की करेगा। बाबा रामदेव ने शिविर के समापन पर लोगों को योग तथा स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
5 of 7
बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने योग से जुड़ी सेवाओं को टैक्स फ्री कर एक नई पहल की है। सरकार ने 15 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर योग को सर्विस टैक्स से मुक्त किया है। इससे भारत की पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
6 of 7
रामदेव ने कहा कि मैनेजमेंट की बदौलत ही विदेश कंपनियां किसान से दो से पांच रुपये प्रति किलोग्राम आलू खरीदकर 400 से 500 रुपये प्रति किलो के भाव से अंकल व आंटी चिप्स के नाम से बेच रहे हैं। 14 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम के टमाटर खरीद कर, कैचअप 400 से 500 रुपये में बेच रहे हैं। यह भी मार्केटिंग मैनेजमेंट का ही काम है।
कांग्रेस के पक्ष में पहली बार ऐसा बोले रामदेव, भाजपाई चौंके
7 of 7
रामदेव ने कहा कि लोग स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक प्रयोग करें। इससे देश का धन हमारे देश में ही रहेगा, जिससे भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि ब्रांड अपने प्रतियोगी ब्रांडों में 90 से 95 प्रतिशत विदेशी कंपनियों को पीछे छोड़ देगी। आने वाले पांच सालों में यह सबसे बड़ा ब्रांड होगा।