निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के साथ कनाडा हादसे में मारे गए अवनीत सेतया बाबा के दामाद होने के साथ पेशे से एक्टर थे। पढ़िए उनका प्रोफाइल।
विज्ञापन
2 of 5
बाबा हरदेव सिंह के दामाद और एक्टर अवनीत सेतया
- फोटो : अमर उजाला
28 वर्षीय अवनीत सेतया पंचकूला के सेक्टर-11 के रहने वाले थे। बाबा हरदेव सिंह की छोटी बेटी सुदीक्षा के साथ जून 2015 में उनकी शादी हुई थी। 3 जून को पंचकूला के होटल में भव्य रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें बाबा हरदेव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 5
बाबा हरदेव सिंह के दामाद और एक्टर अवनीत सेतया
- फोटो : अमर उजाला
अवनीत की मौत के बाद उनकी फेसबुक पर उनके एक दोस्त ने पोस्ट किया कि बाबा हरदेव को उनकी सेवा इतनी भा गई कि उन्हें अपने साथ ही ले गए। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को दिल्ली में हुए समागम के बाद 25 अप्रैल को बाबा हरदेव सिंह अपने दोनों दामादों के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। 18 मई को उन तीनों वापस लौटना था।
4 of 5
बाबा हरदेव सिंह के दामाद और एक्टर अवनीत सेतया
- फोटो : अमर उजाला
अवनीत की मौत की खबर मिलते ही पंचकूला स्थित उनके घर में मातम पसर गया। खबर फैलते ही निरंकारी समुदाय के लोग और पारिवारिक लोग उनके पिता सतीश सेतया और मां कमला सेतया को सांत्वना देने को इकट्ठे हो गए। अवनीत की एक बहन भी है, नैना सेतया। नैना की शादी चंडीगढ़ में हुई है।
बाबा हरदेव सिंह के दामाद और एक्टर अवनीत सेतया
- फोटो : अमर उजाला
अवनीत एक्टर थे और काफी प्रतिभाशाली एंकर भी थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। साल 2008 में अवनीत ने डीएवी कॉलेज से ऑनर्स से बीकॉम की। 2010 में अवनीत ने दिल्ली के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग में एमबीए किया। बता दें कि अवनीत यूटीवी बिंदास रोड डायरीज सीजन-1 के विजेता भी थे।