फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए देश में पहली बार आई एक ऐसी गाड़ी, जो दो पहियों पर भी टिक जाती है

Mon, 22 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
देश में पहली बार एक ऐसी गाड़ी देखने को मिली है, जो दो पहियों पर टिक जाती है। इसकी कीमत, फीचर्स और खासियतें भी काफी आकर्षक हैं तो देखिए और खरीदिए।
विज्ञापन

2 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
पहले दो पहियों पर बैलेंस फिर साठ डिग्री पर आसान चढ़ाई और उसके बाद ऊबड़ खाबड़ सरफेस पर आसानी से निकलती गाड़ी। यह स्टंट हैं टाटा की एसयूवी ‘हैक्सा’ के। चंडीगढ़ सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में हैक्सा एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया ने किया। हैक्सा एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को हैक्सा की ऑन और ऑफ रोड ड्राइविंग का अनुभव करवाने के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
इसके लिए तैयार ऑफ-रोड ट्रैक में एक साइड इंक्लाइन, आर्टिकुलेशन और स्टेयरकेस रैंप, स्टीप एसेंट और डिसेंट रैंप, कर्व स्टोंस, लॉग बैरियर और रोलर रैंप शामिल रहे। यहां स्टंट ड्राइवरों ने स्थानीय लोगों को हैक्सा का अनुभव करवाया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स व्हीकल बिजनेस यूनिट की ओर से बताया गया कि हैक्सा लाइफस्टाइल एसयूवी है।

4 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
हैक्सा में आधुनिक 2.2 एल वेरीकोर 400 डीजल इंजन के साथ 400 एनएम टॉर्क  और 156 पीएस पावर है। हैक्सा के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट में अपनी श्रेणी में सुपर ड्राइव मोड लगाया है जो चार अलग-अलग ड्राइविंग मोड ऑटो, कम्फर्ट, डायनमिक और रफ रोड के बीच आसानी से स्विच कर सकता है जिससे अलग-अलग सतहों पर आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।
विज्ञापन

5 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
हैक्सा में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को एडेप्टिव सिस्टम बाय बोर्ग वार्न के माध्यम से इलेक्ट्रानिकली नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें टार्क आन डिमांड फीचर है। नए सुपर ड्राइव मोड्स सिस्टम को इस्तेमाल करना आसान है और इसकी उन्नत टेक्नोलॉजी अलग-अलग प्रकार की सतहों पर लगातार निगरानी रखती है।
विज्ञापन

6 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
टाटा मोटर्स हेक्सा की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 17.49 लाख रुपये के बीच है। इसमें कई अच्छे फीचर्स के साथ-साथ बढ़िया स्पेस, कम्फर्ट और जबरदस्त परफॉरमेंस मिलेगी। अगर ऑफरोडिंग करना पसंद करते हैं तो आप हेक्सा का मैनुअल मॉडल चुने और वहीं आप सिटी में ड्राइव करते हैं तो इसका ऑटोमैटिक मॉडल काफी मजेदार रहेगा।
विज्ञापन

7 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
टाटा हेक्सा के खास फीचर्स: 9 इंच अलॉय व्हील, 200mm ग्राउंड क्लियरेंस, ABS + EBD, हिल होल्ड और हिल डीसेंट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, ESP + ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटोमैटिक हैड लैंप्स + रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट + रियर डिस्क ब्रेक्स, NVH कंट्रोलए, 10 स्पीकर्स वाला 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 19 इंच के ऐलॉए व्हील्स और 4×4 ड्राइव

8 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
6 और 7 लोगों के बैठने की जगह
हेक्सा के रूप में टाटा ने एक अच्छी SUV तैयार की है। इसमें 6 और 7 लोगों के बैठने की जगह है। साथ ही ज्यादा स्पेस और सामान रखने के लिए भी जगह उपलब्ध है। हेक्सा की सीट्स फोल्ड की जा सकती है। वही, लंबे सफ़र के दौरान इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। हेक्सा का प्लस प्वाइंट ऑटोमैटिक वर्जन है।

9 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
इंजन में है दम
हेक्सा के इंजन की बात करें तो इसमें टाटा सफारी का 2.2 लीटर VARICOR 400 टर्बो-डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन 156 पीएस की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही यह 5 स्पीड मैन्युअल, 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा हेक्सा में 2WD और 4WD ऑप्शन मिलेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
टाटा मोटर्स की एसयूवी हेक्सा
खास फीचर लाइटिंग मोड
गाड़ी में हरमन साउंड सिस्टम और 10 जेबीएल स्पीकर्स दिए गए हैं। यह सिस्टम आपके स्मार्टफोन्स को गाड़ी से कनेक्ट करने में आसानी से मदद करेगा। हेक्सा में एक और खास फीचर होगा इसका लाइटिंग मोड। नई गाड़ी में कैबिनेट के लिए 8 कलर चॉइस लाइटिंग चेंज करने का फीचर दिया गया है। इनके जरिए लाइटिंग चेंज की सा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें