फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था, अब किया ये कांड

Fri, 19 Jan 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 9
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
महिला ने अपने 6 फीट लंबे पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था और अब उसने वो कांड कर दिया, जानकर पुलिस भी चकरा गई।
विज्ञापन

2 of 9
Mohali murder
मामला मोहाली का है। बहुचर्चित एकम ढिल्लो मर्डर केस की सुनवाई के दौरान सेक्टर-76 स्थित जिला अदालत में बक्शीखाने के बाहर बुधवार दोपहर उस समय माहौल गर्मा गया, जब मृतक एकम सिंह ढिल्लों के अभिभावक अदालत की बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बक्शीखाने के अंदर सीरत ने उनसे गाली-गलौच की। इतना ही नहीं बक्शीखाने में मौजूद मुलाजिमों ने सीरत के रिश्तेदारों को भी उससे मिलवाया।
विज्ञापन

3 of 9
Mohali murder
इस संबंध में उन्होंने एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को लिखित में शिकायत दी है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की मांग है। ताकि दोबारा सीरत उनके साथ दुर्व्यवहार न कर पाए। जानकारी के मुताबिक यह मामला दोपहर पौने तीन बजे का है। जब एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की सुनवाई अदालत में खत्म हुई। साथ ही उसके परिजन अदालत से बाहर आ रहे थे। इसी बीच जब एकम के पिता और भाई बक्शीखाने के सामने से गुजर रहे थे। तभी माहौल गर्मा गया।

4 of 9
Mohali murder
एकम के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों ने एसएसपी को दी लिखित शिकायत में बताया कि जब वह बक्शीखाने के बाहर से गुजर रहे थे। तो उस दौरान पहले तो बक्शीखाने में मौजूद मुलाजिमों ने नियमों को ताक में रखकर सीरत के रिश्तेदारों की उससे मुलाकात करवाई, जिसे उन्होंने अनदेखा कर दिया, इसके बाद जब वह बक्शीखाने के सामने से गुजरे तो सीरत ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 9
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
सीरत का कहना था कि वह अदालत में झूठी गवाही दे रहे हैं। वह उसकी टांगे तोड़ देगी। इसके बाद अंग्रेजी में गालियां देना शुरू कर दी। दर्शन सिंह ने बताया कि इस दौरान उनके पिता भी पीछे से आ रहे थे। तो सीरत ने उन्हें भी गलत बोलना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों से इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने अपने आप को बचाने की कोशिश की। वहीं महिला पुलिस मुलाजिम ने कहा कि अब हम उसका मुंह थोड़ी बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
दर्शन सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जब वह सुनवाई पर आते थे, तो भी सीरत अक्सर ऐसा करती थी। लेकिन वह हर बार इसे नजरअंदाज कर देते थे। इस बार तो सीमाएं पार कर दी हैं। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी। मुलाजिमों को रवैया सुधारने के लिए कहा जाएगा। दोबारा उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 9
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
दूसरी ओर, मामले में शिकायतकर्ता और एकम के भाई दर्शन सिंह के बयान हुए। इस दौरान उन्होंने अदालत के सामने घटना वाले दिन की सारी कहानी बयां की। वहीं, उन्होंने अपने बयान में कुछ सीनियर पुलिस अधिकारियों और कुछ नेताओं के नाम बताए। जिन्होंने सीरत की मदद की है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निश्चित की है। बुधवार दोपहर को केस की सुनवाई हुई।

8 of 9
Mohali murder
इस दौरान एकम के भाई दर्शन ने हत्या वाले दिन की सारी कहानी अदालत को बताई। साथ ही उसने बताया कि आरोपी हत्या के बाद कहां-कहां गई। साथ ही उसने बचने के लिए कैसे राजनीतिक पहुंच व पुलिस में अपने लिंक का सहारा लिया। हालांकि अभी तक दर्शन की गवाही पूरी नहीं हो पाई है। अगली पेशी पर पुलिस को हत्या के बाद एकम का शव जिस बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर मिला था। उसे भी पुलिस को पेश करना होगा।

 
विज्ञापन

9 of 9
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूत्रों की माने तो पहले भी अदालत ने कई बार पुलिस को कार पेश करने के लिए कहा था। लेकिन, पुलिस की ओर से उसे पेश नहीं किया था। जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो वालों ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और मां पर केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें