भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले जा रहे चौथे वनडे इंटरनेशनल मुकाबला देखने के लिए आए दर्शकों की दीवानगी देखते ही बनती हैं। शानदार तस्वीरें आपका दिल खुश कर देंगी, देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेट मैच देखने आए दर्शक
पीसीए स्टेडियम मोहली में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है। वहीं मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। हाथ में तिरंगे लेकर भारतीय टीम को चीयर कर रहे दर्शकों का उत्साह देखते ही बना।
विज्ञापन
भारतीय टीम इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी। धोनी को सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जाने वाले इस मैच में मोहम्मद शमी को भी एहतियातन आराम दिया गया है। उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया।
4 of 5
ind vs aus
दर्शकों को खेल शुरू होने के दो घंटे पहले से ही स्टेडियम में एंट्री दी गई। सभी की नजरें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर रही, जो बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व कप टीम के लिए अपना दावा पुख्ता कर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली विश्व कप के सभी संभावित खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं और इसी के चलते टीम प्रबंधन बाकी दो मैचों में उन्हें उतार सकता है।