अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हरियाणा में आयोजित स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 देने परीक्षा केंद्रों पर उमड़े प्रतिभावान विद्यार्थी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2015 में होनहारों का जोश
2 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 रविवार को रोहतक, करनाल, रेवाड़ी और फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों पर हुई। सात सौ से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा दी।
विज्ञापन
देखिए, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2015 में होनहारों का जोश
3 of 5
मेधावी छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान देने के लिए अमर उजाला ने अभियान चला रखा है। इसी के तहत सुबह दस से 11.30 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों से बच्चे निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा में 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र व छात्राएं शामिल हुईं।
देखिए, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2015 में होनहारों का जोश
4 of 5
रोहतक में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में बनाए केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। डेढ़ घंटे की परीक्षा के दौरान बच्चों ने ओएमआर शीट में उत्तर भरे।
देखिए, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 2015 में होनहारों का जोश
5 of 5
रोहतक में 359, करनाल में 153 और रेवाड़ी व फरीदाबाद में 97-97 बच्चों ने परीक्षा दी। रोहतक, करनाल, फरीदाबाद और रेवाड़ी स्थित केंद्रों पर आसपास के अन्य जिलों के बच्चे अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने पहुंचे।