हरियाणा के नारनौल में ट्रक चालक ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
2 of 7
जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर गांव में गर्भवती महिला बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6 बजे खेतों में गई थी। तभी रास्ते से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने महिला का मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। यह देख दूसरी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
3 of 7
मौके पर पहुंचे घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम महेश कुमार और डीएसपी बाली सिंह ने पीड़ित महिला को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
4 of 7
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक चालकों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। लोगों की सुरक्षा के लिहाज से गांव में से भारी वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
5 of 7
मार्ग पर भारी वाहनों के चलने और सड़कों के खस्ताहाल होने के कारण दिनभर धूल-मिट्टी उड़ती रहती है और लोग टीबी और सांस से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि महिला को न्याय दिलवाने के साथ भारी वाहनों को निकालने के लिए भी विकल्प निकाला जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
6 of 7
ग्रामीणों ने सुबह 6.00 बजे से 10.00 बजे तक जाम लगाया। करीब चार घंटे लगे जाम के कारण नारनौल से राजस्थान के प्रमुख गांवों की ओर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। वहीं कुलताजपुर, ढोसी, निहालोठ, शिमला आदि गांवों से नारनौल के स्कूलों में आने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तस्वीरें: गर्भवती से रेप की कोशिश, गुस्साए ग्रामीण
7 of 7
गांव में किसी भी घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। मौके पर एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी बाली सिंह, एसएचओ सदर बलजीत सिंह, एसएचओ सिटी रमेश कुमार, महिला सेल इंचार्ज मीनाक्षी सहित 70 जवान मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल एक साथ गांव में पहुंचने के कारण एक बार गांव पूरा छावनी में बदला हुआ दिखाई दिया।