फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक ने बताया किसने कराया उनपर जानलेवा हमला, जानिए

Tue, 15 Aug 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Yashpal Malik
जाट नेता यशपाल मलिक ने बताया कि किसने और क्यों उनपर जानलेवा हमला कराया, आप भी जानिए...
विज्ञापन

2 of 10
Yashpal Malik
टोहाना के गांव समैण में एक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर जानलेवा हमला हुआ है। 30-40 युवकों ने कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। मलिक के सिर में चोटें आई हैं। हमलावरों ने मलिक की गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 10
Yashpal Malik
हमले में समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका को भी चोट आई वहीं टोहाना सदर एसएचओ प्रदीप श्योराण व सीआईए प्रभारी संदीप सहित पुलिस के तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घटना में कई अन्य लोगों को भी चोटें आई है। हमले के बाद यशपाल मलिक को उनके समर्थक एक गाड़ी में बिठाकर हिसार की ओर लेकर रवाना हो गए।

4 of 10
Yashpal Malik
27 अगस्त को झज्जर में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की रैली होनी है और यशपाल मलिक इसी रैली के लिए ग्रामीणों को न्यौता देने गांव समैण में पहुंचे थे। जनसभा को 36 बिरादरी भाईचारा रैली का नाम दिया गया था। सोमवार सुबह शुरू हुई इस रैली में यशपाल मलिक के आने से पहले सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 10
Yashpal Malik
लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब यशपाल मलिक कार्यक्रम में पहुंचे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका के संबोधन के बाद जैसे ही समिति के प्रवक्ता मंच पर पहुंचे। इसी दौरान सामने से 30-40 युवकों का एक समूह शामियाने में घुसा। उनके हाथों में डंडों पर काले झंडे लगे हुए थे। 
विज्ञापन

6 of 10
Yashpal Malik
एक बार ये लगा कि ये लोग मलिक को काले झंडे दिखाने आए हैं लेकिन मंच के पास पहुंचते ही युवकों ने डंडों से झंडे उतार दिए और मंच पर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस दौरान मलिक को सिर पर कई लाठियां लगी।
विज्ञापन

7 of 10
Yashpal Malik
एकाएक हुए इस हमले के चलते सभा स्थल पर हड़कंप मच गया और लोग आनन-फानन में इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ ही देर में हमलावर युवकों ने स्टेज पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। जिस समय जाट नेता यशपाल मलिक पर हमला हुआ, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया और तहसीलदार नवदीप नैन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

8 of 10
Yashpal Malik
सूबे सिंह समैण है हमले का मास्टर माइंड, डीएसपी, एसएचओ की भूमिका पर भी सवाल
50-60 हमलावर तेजधार हथियार लेकर आ रहे हैं। भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात है मगर उन्हें रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमलावरों की मंशा कार्यक्रम में कई हत्याएं करने की थी। समर्थकों ने ही उसे बचाया, भारी पुलिस फोर्स खड़ी ही रही। डीएसपी दहिया और एसएचओ प्रदीप की भूमिका संदेहास्पद है। 

9 of 10
yashpal malik
सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स थी, बावजूद इसके हमलावरों को रोकने के  लिए कुछ नहीं किया गया। राजनीतिक साजिश के तहत हमला कियागया है और इस हमले का मास्टर माइंड सूबे सिंह समैण है। -यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन

10 of 10
जाट नेता सूबे सिंह समैण
सूबे सिंह समैण ने हमले में हाथ होने से किया इंकार 
जाट नेता सूबे सिंह समैण ने सोमवार को गांव समैण में आयोजित जनसभा में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर हुए हमले में अपना हाथ होने की आशंका को खारिज कर दिया है। सूबे सिंह समैण ने साफ कहा है कि उनके समर्थकों ने ये हरकत नहीं की। उन्होंने मलिक पर सरकार का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये मलिक और सरकार के बीच की ‘अंडरस्टेडिंग’ से हुआ हमला है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें