पंजाब में 5 दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उस समय बाल बाल बच गए, जब उनके काफिले पर हमला हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
2 of 8
लुधियाना में यूथ अकाली दल, दंगा पीड़ितों और हिंदु संगठनों ने केजरीवाल के काफिले पर पथराव किया। इसमें केजरीवाल की इनोवा गाड़ी का शीशा तो टूट गया लेकिन कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। कार पर पथराव के बाद उनके सुरक्षाकर्मी आगे आ गए और उन्हें सुरक्षित निकालकर ले गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
3 of 8
सोमवार को केजरीवाल लुधियाना में उद्योगपतियों से मीटिंग करने आए थे। उनका फिरोजपुर रोड रिजोर्ट में समागम था। अरविंद केजरीवाल के समागम में पहुंचने से पहले ही रिजार्ट के बाहर दंगा पीड़ितों, अकाली दल और हिंदू संगठनों का विरोध जारी था।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
4 of 8
समागम खत्म होने के बावजूद दोनों मेन गेटों के बाहर दंगा पीड़ितों और हिंदु संगठनों की तरफ से प्रदर्शन जारी था। इस कारण पुलिस ने उनके काफिले को पिछले गेट के रास्ते गांवों में से निकालने की योजना बनाई। इस रूट के बारे में भी किसी तरह यूथ अकाली दल के वर्करों को पता लग गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
5 of 8
यूथ अकाली दल के वर्कर पहले ही इस रूट पर पहुंच गए। उन्होंने काफिले को देखते ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी केजरीवाल की गाड़ी के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी वहीं पीछे से कुछ युवकों ने काफिले पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
6 of 8
कुछ पत्थर अरविंद केजरीवाल की सफेद इनोवा कार पर भी लगे। कुछ पत्थर आप के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुल की गाड़ी पर भी लगे। दोनों गाड़ियों के आगे वाले शीशे टूट गए लेकिन गाड़ियों में बैठे लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
7 of 8
शीशे टूटने की आवाज सुन के रास्ते में ही सुरक्षा कर्मियों ने काफिला रोक दिया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। यूथ अकाली दल वर्करों ने भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के सुरक्षाकर्मियों ने एक यूथ अकाली वर्कर जीता सिंह को डंडा मार कर घायल कर दिया।
तस्वीरें: 'आप' के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे केजरीवाल
8 of 8
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंकने की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लुधियाना पुलिस को इस मामले में परचा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि वह जांच करें कि दिल्ली सीएम को पंजाब दौरे में मुहैया करवाई गई सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं रही। उन्होंने आप नेताओं से कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले को सियासी रंग न दे। पंजाब सरकार केजरीवाल को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएगी।