गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सिख प्रदर्शनकारियों ने अकाली नेताओं पर हमला कर दिया, मचा बवाल, देखिए।
विज्ञापन
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
2 of 7
गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिख प्रदर्शनकारियों ने अकाली नेताओं पर हमला कर दिया, इसे बवाल मच गया। ये अकाली नेता पंजाब के कपूरथला के स्टेट गुरुद्वारा साहिब परिसर में शुक्रवार को पश्चाताप समारोह के पाठ के भोग डालने के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने दो अकाली नेताओं की गाड़ियां तोड़ डालीं।
विज्ञापन
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
3 of 7
प्रदर्शनकारियों के हमले में अकाली नेता अमरजीत सिंह ढपई घायल हो गए। दरअसल शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब में पिछले बुधवार से शुरू हुए पश्चाताप समारोह के पाठ का भोग डलना था। इसी के चलते पुलिस ने सुबह छह बजे से फव्वार चौक से चारबत्ती चौक तक बैरिकेड लगाकर स्टेट गुरुद्वारा साहिब परिसर के आसपास का क्षेत्र नो एंट्री जोन में परिवर्तित कर दिया।
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
4 of 7
अधिकारियों की निगरानी में 200 पुलिस कर्मी तैनात थे। जगह-जगह ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया था। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को 100 मीटर की दूरी पर रोके रखा। प्रदर्शनकारी इसका विरोध जता रहे थे और पुलिस को धार्मिक अधिकार न छीनने की अपील करते हुए गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाने के लिए आग्रह कर रहे थे।
विज्ञापन
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
5 of 7
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि उन्हें पांच मिनट का समय दिया जाता है। उसके बाद तो वह गोली खाकर भी गुरुद्वारा साहिब में जाने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन पुलिस ने कोई बात नहीं मानी। जैसे ही पश्चाताप समारोह के पाठ का भोग डाला गया तो प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए बैरिकेड तोड़कर तलवारें लहराते हुए प्रदर्शनकारी गुरुद्वारा साहिब परिसर में जा घुसे।
विज्ञापन
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
6 of 7
अंदर घुसते ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रतिनिधियों का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एसजीपीसी सदस्य फगवाड़ा सरवन सिंह कुलार और अकाली दल की नेता कपूरथला हरमिंदर कौर की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद भगदड़ मच गई। माथा टेकने आई संगत और अकाली नेता पिछले गेट से बाहर भागने लगे। प्रदर्शनकारियों के हमले में अकाली नेता अमरजीत सिंह ढपई घायल हो गए। ढपई ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
सिख प्रदर्शनकारियों ने किया अकाली नेताओं पर हमला, बवाल
7 of 7
बुधवार को भी श्री अखंड पाठ साहिब के शुरू करने के दौरान सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने अकाली नेताओं को गुरुद्वारा परिसर में अंदर घुसने से रोका था। गुरुद्वारा साहिब परिसर के अंदर घुसते ही प्रदर्शनकारी जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह मक्कड़ को ढूंढते रहे, लेकिन मक्कड़ कुछ पल पहले ही गुरुद्वारा साहिब से प्रस्थान कर चुके थे। प्रदर्शनकारी के निशाने पर केवल सरबजीत सिंह मक्कड़ ही थे और बार-बार उन्हें ही पुकारते रहे।