फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM लूट का अनोखा मामला, चंद मिनटों में ऐसे उड़ा ले गए लाखों

Fri, 21 Jul 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Kapurthala Loot
ATM लूट के आपने कई मामले देखे और सुने होंगे लेकिन यहां पर लुटेरे इतनी तैयारी में आए थे कि चंद मिनटों में लाखों उड़ा ले गए।
विज्ञापन

2 of 8
Kapurthala Loot
घटना पंजाब के कपूरथला का है, जहां सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग पर स्थित मालवा फिलिंग स्टेशन के पास ओबीसी के एटीएम को लुटेरों ने महज कुछ मिनटों में गैस कटर से काटकर लूट लिया। लुटेरे एटीएम से 11 लाख 43 हजार 100 रुपये उड़ाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
Kapurthala Loot
घटना शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के बाद हुई। चोरी का पता तब चला, जब वहां से गुजर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद नरिंदर सिंह पन्नू ने एटीएम के अंदर से धुंआ निकलता देखा। शक होने पर उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया।

4 of 8
Kapurthala Loot
जानकारी के अनुसार अल सुबह दो लुटेरे सफेद वरना कार में एटीएम के सामने रुके। उनमें से एक ने एटीएम में प्रवेश करते ही सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, लेकिन वह अपनी पहचान छुपाने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

5 of 8
Kapurthala Loot
सीसीटीवी फुटेज में दो लोग कैद हुए हैं। दोनों ने नकाब पहन रखे थे। इनमें एक थोड़ा भारी और एक पतला बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Kapurthala Loot
मौके पर पहुंचे ओबीसी शाखा प्रबंधक कपिल सैनी और लोन ब्रांच मैनेजर भंवर लाल ने बताया कि लुटेरों ने एटीएम से 11 लाख 43 हजार 100 रुपये लूटे हैं। बुधवार को ही एटीएम में कैश डाला गया था।
विज्ञापन

7 of 8
Kapurthala Loot
सूचना मिलने पर पहुंचे एसपीडी कपूरथला जगजीत सिंह सरोया, डीएसपी वरियाम सिंह खैहरा, थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही कपूरथला के साथ लगते सभी बॉर्डरों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
Kapurthala Loot
एसएसपी कपूरथला संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें