फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड रखते हो, चाहते हो डाटा चोरी न हो तो ये काम जरूर कर लें

Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
अगर आपके पास भी किसी बैंक का डेबिट कार्ड है तो चाहते हैं कि डाटा चोरी न हो जाए तो ये काम तुरंत कर लें। कहीं देर न हो जाए।
विज्ञापन

2 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
शहर के प्राइवेट और सरकारी बैंकों की ओर से अपने कस्टमर्स को एसएमएस कर यह सलाह दी जा रही है कि वे अपने-अपने एटीएम कार्ड्स का पिन नंबर बदल लें। अगर किसी भी बैंक कस्टमर ने अपना पासवर्ड नहीं बदला है तो वह तुरंत बदल लें। इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप एटीएम पर जाकर भी पासवर्ड बदल सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस पूरे प्रकरण की शुरुआत एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की सिक्योरिटी में लगी सेंध के बाद हुई और यहीं से जो डाटा लीक हुआ, उससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बैंकों ने ये कदम उठाया है। इसे देश में हुई अब तक की सबसे बड़ी डेबिट कार्ड डाटा की चोरी माना जा रहा है और बैंकों ने कस्टमर्स को एहतियातन अपने पिन बदल देने के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

4 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
पूरे मामले की शुरुआत में एसबीआई ने अपने 6 लाख डेबिट कार्ड्स ब्लॉक कर दिए। एसबीआई ने इसे सिर्फ एहतियातन उठाया गया एक कदम बताया। बाद में एसबीआई समेत 5 और बैंको ने भी ये बात मान ली कि उनके कस्टमर्स के डेबिट कार्ड्स की डीटेल्स और पिन नंबर चोरी हो गए हैं और ऐसे कार्ड्स का इस्तेमाल उन एटीएम पर किया जा रहा है, जहां से मालवेयर के जरिये डाटा चुराया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
जिन बैंकों का डाटा चोरी हुआ है उनमें एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई यस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक और आंध्र बैंक ने भी अपने कस्टमर्स को पिन चेंज करने और कुछ दिनों तक मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कुछ बैंकों का नाम तो सामने आया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। इस संबंध में आरबीआई की ओर से दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
चोरी किए गए डाटा में से 19 बैंकों के 641 बैंक खातों के डाटा का उपयोग करते हुए चीन और अमेरिका में 1.30 करोड़ रुपये के पेमेंट के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। एनपीसीआई को आशंका है कि 32 लाख कार्ड का डाटा चोरी हुआ है, हालांकि आशंका है कि यह संख्या 65 लाख तक हो सकती है। फॉरेंसिक ऑडिट में अब तक सामने आया है कि एक खास बैंक (सूत्रों के अनुसार यस बैंक) से ट्रांजेक्शंस के दौरान अपनाए जा रहे पेमेंट गेटवे पर यह डाटा चोरी हुआ। 
विज्ञापन

7 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
यह गेटवे वेबसाइट से बैंक के बीच पैसा ट्रांसफर करने मार्ग को सुरक्षित रखता है, इस दौरान यह कार्ड की जानकारी, पिन या वन टाइम पासवर्ड के जरिए सुनिश्चित करता है कि पेमेंट सही व्यक्ति द्वारा सही व्यक्ति को किया रहा है। हर बैंक का अपना पेमेंट गेटवे नहीं होता, बैंक मिले-जुले पेमेंट गेट का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि एक गेटवे से चोरी किए गए डाटा में 19 बैंकों के कार्ड धारकों का डाटा शामिल है। 
विज्ञापन

8 of 8
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
खास बात है कि यह पेमेंट गेटवे पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री सिक्योरिटी स्टैंडर्ड (पीसीआई-डीएसएस) से सर्टिफाइड था जो अंतरराष्ट्रीय मानक है। एनपीसीआई के सूत्रों के अनुसार इसके बाद ही अधिकृत रूप से बताया जाएगा कि कौनसे बैंक और पेमेंट गेटवे से डाटा चोरी हुआ। सभी कार्ड धारकों को सुझाव दिया गया है कि वे अपने एटीएम कार्ड के पिन बदलें, बैंकों को सुझाव दिया गया है कि जिन 32 लाख कार्ड का डाटा चोरी होने की बात सामने आई है, उन्हें बदला जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें