पद्मावती को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट मामले में 1970 के दशक की मशहूर अदाकारा ने बड़ी बात कही गईं। जानिए कौन हैं ये और क्या कहा?
विज्ञापन
2 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
अपने जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ आईं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए जब उनसे संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि असहिष्णुता हर जगह है। आजकल फिल्म के बनने से पहले ही उसका विरोध होने लगता है। हाल ही में पद्मावती मूवी को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ जो हुआ वह बिल्कुल गलत है। लोगों को सब्र रखना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा पारेख ने कहा कि एक फिल्म को बनाने के पीछे कई तरह की योजनाएं और एक खास मकसद होता है। इसके बारे में जानें बिना इस तरह से हमला कर देना नासमझी हो। इस तरह की धारणा नहीं होनी चाहिए। 22 साल से पर्दे से गायब आशा पारेख चंडीगढ़ आईं तो उन्होंने कई और मुद्दों पर भी खुलकर बातचीत की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल की दो बड़ी ख्वाहिशें जाहिर कीं।
4 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख कहती हैं कि उन्होंने अपने जमाने के लगभग सभी हीरो के साथ काम किया, लेकिन दिलीप साहब को छोड़कर। उनके साथ काम न कर पाने का मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। हमें लेकर नासिर हुसैन ने एक फिल्म शुरू भी की थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। काश कि वो फिल्म पूरी हो पाती। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्मों में नई आई थीं तो उनको अच्छे से गाना नहीं आता था। उस समय शम्मी कपूर जी उन्हें काफी प्रोत्साहित करते थे।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख से जब पूछा गया कि अब कौन सा रोल आपको अच्छा लगा और किस रोल को न करने का मलाल रहा? उन्होंने बताया कि अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने सभी तरह के रोल किए, लेकिन मेरे दिल में मदर इंडिया जैसा किरदार न निभा पाने की ख्वाहिश बाकी है। ऐसे रोल यादगार बनकर रह जाते हैं, लेकिन यह रोल न मिलने का आज भी उनको मलाल है। आशा पारिख ने बताया कि जल्द ही उनके जीवन पर आधारित आत्मकथा की पुस्तक आएगी।
नई और पुरानी फिल्मों के फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नही हैं कि तकनीक में हम बेहतर हो गए हैं, लेकिन उनमें तथ्यों का अभाव है। हमारे वक्त में कंटेंट पर बहुत जोर दिया जाता था। आज टेक्नीक बहुत बेहतरीन है। जमाना बहुत बदला है फिल्मों में भी। वहीं उन्होंने पिंक और पीकू जैसी फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौर में अगर इस तरह की फिल्में चलती हैं तो उनको अच्छा लगता है।