फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा के बारे में भाई सुकरण ने किए 5 खुलासे, बताई बहन की दिली ख्वाहिश...जो पूरी न हो सकी

Wed, 27 Jun 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
shailja
दिल्ली में मारी गई शैलजा द्विवेदी के बारे में भाई सुकरण कालिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं, बहन की एक दिली ख्वाहिश भी बताई, जो पूरी न हो सकी। सोमवार को अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा शिवपुरी में शैलजा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान छह साल का मासूम मां के शव से लिपटकर रोता रहा।
विज्ञापन

2 of 7
शैलजा
जिस दिन से शैलजा की हत्या की खबर आई है, पंजाब में अमृतसर के पुतलीघर की गली नंबर-3 स्थित उनके घर पर सन्नाटा पसरा है। यहां शैलजा की मां और भाई सुकरण कालिया रहते हैं। सुकरण वकील हैं और दिल्ली में रहते हैं। संस्कार के लिए आए थे और अब मां को लेकर लौट गए हैं। लौटने से पहले उन्होंने शैलजा पर खुलकर बातचीत की और आरोपी मेजर निखिल हांडा को फांसी की सजा दिए जाने की बात कही, ताकि बहन को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन

3 of 7
शैलजा द्विवेदी
सुकरण ने कहा कि निखिल हांडा ने शैलजा के साथ अपने संबंधों को गलत रुप से पेश किया, जबकि उनकी बहन ऐसी नहीं थी। वह हंसमुख थी, सभी से प्यार से बोलती थी, जिसका गलत मतलब निकाला गया। हांडा ने उसकी सभी हदों को पार करते हुए उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि उनकी बहन के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। हो सकता है कि हांडा को एक तरफा प्यार हो, लेकिन शैलजा अपने पति और बच्चे के साथ खुश थी। साल में तीन से चार बार उनकी भी अपनी बहन और जीजा से मुलाकात हो जाती थी।

4 of 7
shailza murder
सुकरण ने कहा कि एक सनकी फौजी ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। इसलिए उसको फांसी की सजा होनी चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिल सके। सुकरण ने बताया कि शैलजा के पति मेजर अमित द्विवेदी का ट्रांसफर कुछ समय पहले अमृतसर हो गया था। अमित द्विवेदी को कुछ दिन पहले ही अमृतसर स्टेशन पर पोस्टिंग के आदेश हुए थे। दो महीने की ट्रेनिंग के बाद अमित और शैलजा यहीं आकर रहने वाले थे। शैलजा को अमृतसर लौटना था कि उससे पहले परिवार को सूचना मिली कि शैलजा की हत्या हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
सुकरण ने बताया कि शैलजा कुछ समय मेरे और मां के साथ बिताना चाहती थी, लेकिन उसकी यह ख्वाहिश पूरी न हो सकी। शैलजा ने जीएनडीयू में बतौर लेक्चरार कैरियर की शुरूआत की थी, पर 2009 में शादी के बाद नौकरी छोड़ दी थी। पिछले साल मिसेज इंडिया अर्थ प्रतियोगिता में शामिल होकर शैलजा ने देश की 48 युवतियों में जगह बना ली। इसके लिए शैलजा ने पुणे के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से मॉडलिंग और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी ली थी।
विज्ञापन

6 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
शैलजा ने बीबीके डीएवी कालेज से ट्रैवल एंड टूरिज्म में ग्रेजुएशन करने के बाद गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से जियोग्राफी और टाउन प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद पांच साल तक बतौर लेक्चरार काम किया। पढ़ाई के दौरान सामाजिक कार्य करते हुए एनजीओ कैच एंड केयर के तहत गरीब बच्चों को शिक्षा भी दी। शैलजा अमृतसर में ही पली-बढ़ी थीं। शैलजा ने शादी करने के बाद अपना ज्यादातर समय परिवार को ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
शैलजा को डांसिंग, कुकिंग, बॉलीवुड म्यूजिक और हिंदी फिल्में देखने का बहुत शौक था। जानने वालों के मुताबिक, शैलजा को लोगों से मिलना जुलना और बातचीत करना बहुत पसंद था। वो बहुत विश्वास से भरी और हमेशा मस्त रहने वाली लड़की थीं। शैलजा कहती थीं कि वह दुनिया को प्यार और संवेदना के घर के तौर पर देखती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें