विदेश घूमने का मन बना रहे हैं और आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो निराश ना हों, बल्कि इस तरीके से अप्लाई कीजिए और 10 दिन में पासपोर्ट हाथ में लीजिए।
विज्ञापन
2 of 7
पासपोर्ट
सरकार ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके तहत पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हो गया है। यदि आपका आधार कार्ड सिस्टम से लिंक है तो आप 10 दिनों के अंदर पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आवेदनकर्ता को एक एफिडेविट देना होगा। प्रॉसेस पूरी होने के बाद तय समय के अंदर पासपोर्ट इश्यू किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
3 of 7
indian passport
पहले आपको पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर होने के बाद अपनी सभी डिटेल्स फिल कर दें। ईमेल पर आपको लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। अब ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को लॉग इन करें। अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू ऑफ पासपोर्ट लिंक पर क्लिक करें। आपको दो विकल्प नजर आएंगे। ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करने के लिए दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।
4 of 7
पासपोर्ट
अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट पर क्लिक करने के आपके सामने कई सारे फॉर्म आएंगे, इनमें आपकी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी फॉर्म को सही से भरें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने में गलती न हो, क्योंकि एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट होने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है। इससे समय की बर्बादी होती है। अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा।
विज्ञापन
5 of 7
पासपोर्ट
सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। इसके बाद अगले पेज पर क्लिक करके आगे का पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी फैमिली डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव करके आप अगले पेज पर बढ़ सकते हैं। इसके बाद एड्रेस की डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव कर दें। इसके बाद एमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरनी होंगी।
विज्ञापन
6 of 7
पासपोर्ट
इसके बाद ‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जहां पर आपको पासपोर्ट बनवाने की राशि का भुगतान करना होता है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं।
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट एप्लिकेशन रिसीप्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन को प्रिंट करें। इसमें आपका एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर और अप्वाइंटमेंट नंबर होता है। जहां पर भी आपका अप्वाइंटमेंट बुक किया गया है वहां के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं। बस इसके ठीक एक सप्ताह के अंदर आपका पासपोर्ट में आपकी घर होगा। इसकी कॉपी आप ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं।