फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः इन 5 अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें लोग, भ्रमित कर सकती हैं

Mon, 14 Nov 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एटीएम पर कतार
500 और 1000 के नोट बंद होने के साथ ही अफवाहों का दौर गरम है। अपील है कि लोग आने वाले दिनों में इन 5 अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

2 of 6
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
खाने पीने की चीजें कम नहीं हैं: असल में अफवाह फैलाई जा रही है कि इस समय देश में खाने की चीजों की कमी होने वाली है। नमक लोगों ने 300 रूपए किलो खरीदना शुरू कर दिया है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। नमक सभी दुकानों पर भरा हुआ है और कुछ लोग कालाबजारी कर समाज को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ATM के बाहर लगी भारी भीड़
सरकार के पास छोटे नोट काफी हैं: व्हाट्सएप पर अफवाहें फैलाई जा रही है कि सरकार के पास छोटे नोट नहीं हैं। लोग अपने घरों में 100 के नोट जमा करने लगे हैं जबकि यह भी गलत है। आप ऐसे समय में देश की करेंसी को कैद ना करें। अच्छा होगा कि आप करेंसी को चलने दें। सरकार के पास छोटे नोटों की कोई कमी नहीं है।

4 of 6
एटीएम पर कैश जमा करने के लिए लगी भीड़।
आपकी लाइफ नहीं रुकेगी: आप सबसे पहले तो ऐसी अफवाहें दिल से निकाल दें कि कुछ दिनों बाद करेंसी के चलते देश की रफ़्तार रुक जाएगी। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। सरकार ने जो फैसला लिए है वह सोच-समझकर लिया है। जिन लोगो के पास कालाधन है वह इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। तो आप इस तरह की किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।
विज्ञापन

5 of 6
ATM - फोटो : AmarUjala
छापे का डर सता रहा है लोगों को: आपके घर में काला धन नहीं है तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। जिन लोगों के घर में 1 लाख रुपैय हैं उनको भी डराया जा रहा है कि आपके यहां छापा पड़ सकता है। लोगों की डर के कारण हालत खराब है। तो ध्यान दें कि आपके पास अगर काला धन नहीं है तो आप इस तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएम के बाहर लगी भीड़
सबसे जरुरी बात मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे: सबसे बड़ी अफवाह यह फैलाई जा रही है कि देश में दवाओं की कमी होने वाली है। तो आपको बता दें कि मेडिकल स्टोर्स खुले हैं और खुले ही रहेंगे। सरकार ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है कि जिसके कारण मेडिकल स्टोर्स बंद होंगे। आपकी कालोनी के मेडिकल बंद हैं तो सरकारी अस्पताल के पास वाले स्टोर्स से जाकर आप दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें