फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने बनाई ऐसी 'जादुई' घड़ी, मिला अब्दुल कलाम अवार्ड

Sun, 16 Oct 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड विजेता लड़की नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
डॉ. कलाम के बर्थडे पर हम आपको उस लड़की से मिलाते हैं, जिसने एक जादुई घड़ी बनाकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड-2015 जीता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड विजेता लड़की नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
यह घड़ी देखने में आम घड़ी की तरह है, लेकिन इसमें जीवन रक्षक सिस्टम लगाया है। जिससे बीमार व्यक्ति को दवा लेने का समय पता चल जाता है। इतना ही नहीं मरीज को हार्ट अटैक या तबीयत बिगड़ने की आशंका पर घड़ी को पहले ही पता चल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड विजेता लड़की नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
नवजोत ने बताया कि इस सिस्टम को जीपीएस से जोड़ा गया, ताकि अस्पताल को भी इस बारे में पहले से ही अलर्ट मिल सके जिससे मरीज को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी बेड पर लेटे मरीज को ग्लूकोज लगाना हो या दवा देने का समय याद दिलाना हो, यह घड़ी बेहतर काम करती है।

4 of 5
एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड विजेता लड़की नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मिला आइडिया: नवजोत ने बताया कि उसकी सहेली को दमे की बीमारी थी। उसे समय-समय पर दवा की जरूरत पड़ती थी। वह दवा लेना भूल जाती थी। सहेली की सहायता के लिए उसे यह आइडिया आया था। उसने घड़ी को इनहेलर का रूप दिया। घड़ी उसे दवा के लिए याद कराने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड विजेता लड़की नवजोत कौर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-68 निवासी नवजोत कौर को इस खोज के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी सम्मानित कर चुके हैं। वहीं, बुधवार को छात्रा को सेक्टर-68 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद बॉबी कंबोज समेत इलाके के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें