फिल्लौरी में भूत बनने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब एक नए लुक में नजर आएंगी। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आप भी देखिए।
विज्ञापन
2 of 6
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा डायरेक्टर इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म के लिए शूटिंग करने को जालंधर पहुंचीं। उनके साथ एक्टर शाहरुख खान भी थे। दोनों ने सोमवार को जालंधर के गांव गुमटाली में गाने की शूटिंग की। इस दौरान शाहरुख व्हाइट शर्ट तो अनुष्का कुर्ती और लुंगी में नजर आई। दूसरी तरफ शाहरुख व्हाइट शर्ट और काले चश्मे में नजर आए। शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
बता दें कि नूरमहल सराय में 5 से 7 अप्रैल तक मूवी शूटिंग होनी है। सीन को मेले का लुक देने के लिए सराय के ओपन कमरों को पुराने जमाने की दुकानों के रूप में सजाया गया है। दूसरी ओर शाहरुख के आने की खबर सुन कर फैंस उनसे मिलने पहुंचे। शाहरुख ने भी किसी को निराश ना करते हुए सभी के साथ फोटो खिंचवाई। अनुष्का के कुछ फैन्स ने उनके इस शूट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।
4 of 6
एक्टर शाहरुख खान
डायरेक्टर इम्तियाज अली की तमाशा के बाद यह अगली फिल्म है। फिल्म का नाम को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी शूटिंग पंजाब के कुछ हिस्सों में होनी है। बुडापेस्ट और मुंबई में शूटिंग करने के बाद मूवी के दोनों कलाकार पहले लुधियाना पहुंचे। अब वे जालंधर में हैं, जहां उन पर एक गाना फिल्माया जाना है।
विज्ञापन
5 of 6
एक्टर शाहरुख खान
फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं तो अनुष्का गुजरात की गोरी बनी हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप के अलग-अलग देशों में हुई है। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन दोनों की जोड़ी को आप 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस दिन अक्षय कुमार और भूमि फडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी मूवी रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक भूतनी का किरदार निभाया था।