फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनकर इस लड़की ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, दिलचस्प कहानी

Wed, 05 Apr 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर इस लड़की ने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया। इसकी सक्सेस स्टोरी इतनी दिलचस्प है कि आप गर्व महसूस करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
हरियाणा के पानीपत की प्रीति चौधरी आर्मी में लेफ्टिनेंट चुनी गई है। बिंझौल गांव की रहने वाली प्रीति चौधरी आर्मी में रहे पिता से प्रेरणा लेकर पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी में समय दिया और अब उसे उसकी मेहनत का फल मिल गया। ऑल इंडिया एनसीसी स्पेशल एंट्रेंस के तहत देशभर में इंटरव्यू हुए थे। 1200 कैडेट्स ने इंटरव्यू दिया, वहीं प्रीति का इंटरव्यू बैंगलोर में हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
प्रीति चौधरी कहती हैं कि मेरे पापा आर्मी थे और उनसे मुझे प्रेरणा मिली है। जब मैं छोटी थी और बाहर जाती थी तो गांव में लोग ताने मारते थे। सुनने को मिलता था कि बेटियां तो घर में काम करने के लिए होती हैं। माता-पिता को भी लोग समझा कर जाते थे कि लड़की को ज्यादा बाहर मत भेजो। पारिवारिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं थी।

4 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
प्रीति ने बताया कि पिता भी आर्मी से बहुत कम छुट्टी ले पाते थे। ऐसे में मां ने हर कदम पर साथ दिया। सारे खर्च उठाए और बाहर भी भेजा। प्रीति बताती हैं कि वे एनसीसी एयर विंग की सदस्य रही। 2016 दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की टुकड़ी में शामिल हुईं और बाद में देश की बेस्ट 144 लड़कियों में मुझे ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट चुना गया और प्रधानमंत्री से सम्मान मिला था।
विज्ञापन

5 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
प्रीति की मां सुनीता देवी कहती हैं कि बेटी आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रीति के पिता इंद्र सिंह आर्मी में थे और 3 वर्ष पहले रिटायर हुए हैं। जहां से उन्होंने छोड़ा था, प्रीति वहीं से शुरूआत कर रही है। वे लेफ्टिनेंट की पोस्ट से रिटायर हुए और प्रीति का इसी पद पर सिलेक्शन हुआ है। प्रीति को बचपन से ही अपने पिता से प्रेरणा लेकर बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी प्रीति चौधरी
सुनीता देवी कहती हैं कि जब प्रीति छोटी थी तो पिता की टोपी पहन कर कहती थी की पापा मुझे भी आर्मी में जाना है। जैसे जैसे बड़ी हुई, यह बात सपना बन गई और उसने इस दिशा में कदम बढ़ा दिए। आर्मी में लेफ्टिनेंट के लिए देशभर से केवल 5 कैडेट्स का सिलेक्शन किया गया है, जिसमें हरियाणा से एकमात्र पानीपत की प्रीति है। प्रीति के सिलेक्शन की सूचना से परिवार ही नहीं गांव में भी खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें