फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्लौरी की 'भूतनी' का वीडियो You Tube पर वायरल, 24 घंटे में एक करोड़ ने देखा

Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
अनुष्का शर्मा मूवी फिल्लौरी का पहला गाना रिलीज हुआ
'फिल्लौरी' की 'भूतनी' के वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखी है। वीडियो अपलोड होते ही 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख गए। आप भी देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
अनुष्का शर्मा की मूवी फिल्लौरी
दरअसल, अनुष्का शर्मा की मूवी 'फिल्‍लौरी' पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाना सूफी है और इसके बोल हैं 'दम दम'। गाना काफी रोमांटिक है। अनुष्का ने यह गाना अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गाने का म्यूजिक, इसकी फील और इमोशन्स दिल छू लेने वाले हैं। इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। वहीं गाने को आवाज रोमी, विवेक और हरिहरन ने मिलकर दी है। गाने के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
इस गाने में दिखाया गया है कैसे आंखों से शुरू हुआ प्‍यार, दोस्‍ती तक पहुंचता है और फिर प्‍यार की मंजिल तक। इस खूबसूरत गाने में प्‍यार और रुमानियत को महसूस किया जा सकता है। गाने में अनुष्‍का और दिलजीत दोसांझ के प्‍यार को धीरे-धीरे पनपते हुए देखा जा सकता है। गाने के बोल बेहतरीन है और इसकी वीडियो की बात करें तो दिलजीत दोसांझ और अनुष्का बेहतरीन लग रहे हैं।

 

4 of 8
अनुष्का की मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में दिलजीत दोसांझ के जबरदस्त फैन क्लब को देखते हुए ही इसे पंजाब में रिलीज किया गया। 'फिल्‍लौरी' फिल्म में अनुष्का एक फ्रेंडली और एंटरटेनिंग भूत के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 8
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रोड्यूसर बनकर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। एनएच 10 के बाद अनुष्का शर्मा की बतौर निर्माता ये दूसरी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अंशाई लाल है। फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म की खास बात यह है कि पूरी शूटिंग पंजाब में हुई है। पंजाबी बैकग्राउंड होने से ये फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन से भरपूर होगी।
विज्ञापन

6 of 8
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
अब तक फिल्मों में अलग अलग किरदार निभा चुकी अनुष्का पहली बार दर्शकों को डराती हुई नजर आएंगी। इसमें वे भूत बनी हैं, गोल्डन भूत। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो खराब नक्षत्र मैं पैदा होता है। अपने बुरे नक्षत्रों को खत्म करने के लिए हीरो अपने घरवालों के सामने पेड़ से शादी करने की जिद करता है। पूरी फिल्म आपको इसी कहानी के आसपास रखेगी।
विज्ञापन

7 of 8
अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी फिल्लौरी की पटियाला में शूटिंग - फोटो : फाइल फोटो
अनुष्का शशि नाम की लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो एक फ्रेंडली भूत है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ को एक गायक के किरदार में दिखाया गया है। दिलजीत दोसांझ की ये दूसरी बॉलीवुड मूवी है। दिलजीत पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। इससे पहले उन्हें लोगों ने मूवी उड़ता पंजाब में करीना कपूर के साथ देखा था। दिलजीत एक सिंगर भी हैं। सूरज शर्मा ने अपनी एक्टिंग का लोहा लाइफ ऑफ पाई में ही मनवा दिया था। सूरज की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है।
विज्ञापन

यहां देखिए वीडियो

8 of 8
अनुष्का शर्मा मूवी फिल्लौरी का पहला गाना रिलीज हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें