फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के दौरान प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सेना ने बदले नियम, देखिए

Tue, 23 Jan 2018 06:44 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
indian army recruitment - फोटो : amarujala
सेना में भर्ती के दौरान सामने आ रहे प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ों के मद्देनजर सेना ने एक बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

2 of 6
सेना में भर्ती - फोटो : File Photo
अब सेना भर्ती प्रक्रिया में आवेदक युवाओं द्वारा पेश किए जाने वाले केवल वही प्रमाण पत्र मान्य होंगे, जिन्हें छह माह की अवधि के भीतर तैयार कराया गया होगा। इससे पहले के प्रमाण पत्र सेना स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

3 of 6
indian army recruitment - फोटो : File Photo
इन प्रमाण पत्रों में आवेदकों के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र शामिल हैं। 

4 of 6
indian army recruitment - फोटो : File Photo
इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में जो युवा अपने खेल संबंधी प्रमाण पत्र या ग्रेडेशन प्रमाण पत्र पेश करेंगे उन्हें भी इनका सत्यापन खेल विभाग के निदेशक से कराना होगा। साथ ही खेल प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
indian army recruitment - फोटो : File Photo
लिखित परीक्षा में अब पेन भी मुहैया कराएगी सेना 
भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा में अब आवेदकों को पेन भी सेना मुहैया कराएगी। लिखित परीक्षा देने वालों को अब परीक्षा केंद्रों में अपने साथ पर्स, हैंड बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताब व पेन ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian army recruitment - फोटो : File Photo
हरियाणा में सामने आ चुका है बड़ा फर्जीवाड़ा
सेना भर्ती मुख्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाएं इसलिए करनी पड़ रही हैं, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजी फर्जीवाड़ा संबंधी कई मामले आ चुके हैं। अकेले हरियाणा में ही 73 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें