फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जॉब लगने की खुशी में पार्टी करने निकले थे, घर पहुंची सिर्फ लाश

Tue, 23 Jan 2018 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Sonipat News
सीए बनने की खुशी में पांच दोस्त पार्टी करने निकले थे, उन्हे क्या पता था कि वापस लौट ही नहीं पाएंगे। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 9
Sonipat News
रोहतक-सोनीपत रोड स्थित रोहट के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में डूबने वाले छात्रों ने सांपला से कुछ दूर दिल्ली रोड स्थित मन्नत ढाबे पर खाने का ऑर्डर भी कर दिया था। तभी एक दोस्त ने कहा कि खाने की पार्टी मुरथल ढाबे पर होगी। इसके बाद छात्रों ने मन्नत ढाबे पर दिया गया खाने का ऑर्डर कैंसल कर मुरथल रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
Sonipat News
वक्त को कुछ और ही मंजूर था और करीब 34 किमी दूर मुरथल ढाबे पर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। पांच दोस्तों में से सिर्फ चिराग की जान बची। वहीं, छात्र अपने छठे दोस्त विक्की को भी साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन विक्की ने जाने से उनके साथ जाने से इनकार कर दिया था। 

4 of 9
Sonipat News
सांपला के मुख्य बाजार निवासी हितेश उर्फ हनी अपने दोस्त लक्ष्यदीप धमीजा उर्फ लव, रोहित, सौरभ और चिराग के साथ पहले खाना खाने सांपला के पास कनिक ढाबे पर गए। हितेश ने सीए की परीक्षा पास की थी, जिस पर पार्टी का प्लान बनाया गया था। ढाबे पर पहुंचने के बाद छात्रों ने अचानक दिल्ली रोड स्थित मन्नत ढाबे पर खाना खाने का मन बना लिया और ढाबे की तरफ रवाना हो गए। छात्रों ने यहां पहुंचकर खाने का ऑर्डर कर दिया। तभी एक छात्र हितेश से बोला कि सीए बनने की पार्टी मन्नत ढाबे पर नहीं बल्कि मुरथल ढाबे पर होनी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 9
Sonipat News
तब सभी ने मन्नत ढाबे पर दिए ऑर्डर को कैंसल कर दिया और कार से मुरथल के लिए रवाना हो गए, रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर रोहतक-सोनीपत रोड स्थित रोहट के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गई। इसमें लक्ष्यदीप की मौत हो गई जबकि हितेश, रोहित और सौरभ का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद चिराग किसी तरह अपनी जान बचाकर नहर से बाहर निकल आया था। 
विज्ञापन

6 of 9
Sonipat News
दोस्तों के साथ जाने वाला था विक्की, लेकिन परिजनों ने रोक दिया था   
हादसे में जान गंवाने वाले लक्ष्य के दोस्त विक्की ने बताया कि वह शनिवार रात को घर पर था। तभी सारे दोस्त घर आए और मन्नत ढाबे पर जाकर खाना खाने के लिए चलने की बात कही। इस पर विक्की कुछ ही देर में उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गया। रात होने के कारण विक्की के परिजनों ने उसे जाने से रोक दिया। इसके बाद विक्की ने अपने दोस्तों से जाने के लिए इनकार कर दिया। अब उसके परिजनों का कहना है कि शुक्र है विक्की रात को अपने दोस्तों के साथ नहीं गया।
विज्ञापन

7 of 9
Sonipat News
भाई विक्की नहर में कार पलट गई जल्दी आ जा
हादसे में बचने वाले चिराग ने नहर से बाहर आते ही सबसे पहले विक्की के मोबाइल पर कॉल करके हादसे की सूचना दी। चिराग ने एक पुलिस वाले के मोबाइल से विक्की के पास कॉल करके सूचना दी कि नहर में कार पलट गई है, वह जल्दी आ जाए। इसके कुछ देर बाद ही सभी छात्रों के परिजन अपने वाहनों से मुरथल के लिए रवाना हो गए थे।

8 of 9
Sonipat News
सोचा था सीए बनकर परिवार का सहारा बनेगा हितेश : पिता रामप्रकाश 
तीन दिन पहले सीए की परीक्षा पास करने वाले हितेश के पिता हादसे के बाद से सदमे में है। उनका कहना है कि जब बेटे ने सीए की परीक्षा पास की तो वह बहुत खुश था। वह दिल्ली और ऑनलाइन नोट तैयार करके पढ़ाई करता था। परीक्षा पास करने के बाद सोचा था कि बेटा सीए बनकर परिवार का सहारा बनेगा। मगर एक दिन भी बेटे को सीए बनते नहीं देख सका। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। हितेश के डूबने के बारे में देर रात तक उसकी मां को नहीं बताया गया। 
विज्ञापन

9 of 9
Sonipat News
सौरभ चला रहा था, रोहित की थी कार 
हादसे के समय सौरभ कार चला रहा था। जिस कार में छात्र सवार थे वह रोहित की थी। रोहित अपने परिवार में इकलौता है। उसकी दो बहनें है। परिजनों ने बताया कि नहर में डूबने वाला सौरभ पिता के काम में उनका हाथ बंटाता था। सौरभ के पिता प्रदीप की चश्मे की दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें