कभी जो युवक कैंसर पीड़ित होने पर बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था उसने ऐसी गजब की हिम्मत दिखाई कि आज बॉडी बिल्डिंग में शिखर पर है। देखिए तस्वीरों में।
Trending Videos
विज्ञापन
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
2 of 8
कभी जो युवक कैंसर पीड़ित होने पर बेड और व्हीलचेयपर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था उसने ऐसी गजब की हिम्मत दिखाई कि आज बॉडी बिल्डिंग में शिखर पर है। हम बात कर रहे हैं पंजाब के लुधियाना के अमरापुरा के रहने वाले आनंद अर्नाल्ड की। आनंद शारीरिक रूप से विकलांग हैं लेकिन इस कमी को उन्होंने कभी अपने उपर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
3 of 8
28 वर्षीय आनंद अर्नाल्ड हॉलीवुड के जाने माने हीरो अर्नाल्ड की तरह ही अपने शरीर को तराश रखा है। लेकिन यदि आनंद की जिंदगी पर नजर डालेंगे तो बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म राजेश खन्ना अभिनित 'आनंद' से मिलती जुलती है। 13 वर्ष की आयु से बॉडी बिल्डिंग कर रहे आनंद को 15 वर्ष की आयु में स्पाइनल कॉड में कैंसर (Cancer in Spinal Cord)का पता चला।
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
4 of 8
आनंद अर्नाल्ड को डॉक्टरों ने कैंसर के फैलाव को शरीर के हिस्सों में रोकने के लिए तत्काल ऑपरेशन की जरूरत बताई। आपॅरेशन के बाद वह पारालाइज्ड हो गया और उसे 3 साल तक बेड पर ही जिंदगी गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
5 of 8
बकौल आनंद ऑपरेशन के बाद वो पैरालाइज्ड हो गया इस दौरान वो सिर्फ अपना हाथ ही हिला सकता था। आनंद के अनुसार जिंदगी के ये 3 साल उनके लिए जहन्नुम में बिताने के समान थे।
विज्ञापन
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
6 of 8
तीन वर्ष के बाद आनंद अपने परिवार और दोस्तों की मदद से इस सदमे से उबरने का प्रयास करना शुरू कर दिया। और व्हीलचेयर पर उन्होंने अपनी बॉडी फिटनेस की ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी। कड़ी मेहनत के बाद अपनी बॉडी को इस कदर तराशा के युवा उसकी बॉडी को देख कर दंग रह जाते है।
विज्ञापन
बॉडी से कैंसर निकाला, डाली जान...बना नेशनल पहलवान
7 of 8
बॉडी फिटनेस की ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपनी विकलांगता को आड़े नहीं आने दिया। और समय के साथ अपने बॉडी बिल्डिंग के सहारे फिर से प्रतियोगिता में उतरना शुरू कर दिया। आनंद व्हीलचेयर पर बैठने वाले ऐसे पहले बॉडी बिल्डर हैं। जिन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम की है।
आनंद लगातार 3 साल तक मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया, वहीं वो 12 बार मिस्टर पंजाब रहे। इसके अलावा उन्होंने 27 दूसरे खिताब अपने नाम किया। आनंद शारीरिक विकलांकता को अपनी मजबूती बनाकर लगातार अपने जीवन में उपलब्धियां हासिल करने में लगे हैं। आनंद अर्नाल्ड की जिंदगी से आज के युवाओं को कई तरह की सीख मिल सकती है।