फाइल फोटो
- फोटो : PTI
बीते वर्ष अमृतसर के जोड़ा फाटक पर दशहरा का उत्सव चल रहा था। लोग रेल ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रेन अपने साथ मौत लेकर आई। ट्रेन गुजरते ही पूरे शहर में मातम पसर गया। जंगल में आग की तरह पूरे देश में खबर फैल गई कि अमृतसर में बड़ा रेल हादसा हुआ है। इस हादसे ने 59 जिंदगियां उजाड़ दीं। दर्जनों लोग घायल हुए। मरने वालों में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं शामिल थीं।