फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः निरंकारी भवन पर आतंकी हमले के बाद मचा कोहराम, इधर-उधर भागने लगे लोग

Mon, 19 Nov 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन पर आतंकी हमले के बाद कोहराम मच गया था। लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे थे, देखिए रेस्क्यू की तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
अमृतसर में राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में रविवार सुबह उस समय हमला हुआ, जब सत्संग चल रहा था। उस समय करीब 200 लोग भवन में मौजूद थे। हमले में तीन लोगों की जान चली गई, करीब 20 लोग घायल हो गए। इस समय घायलों का इलाज चल रहा है। निरंकारी भवन के बाहर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा का कहना है कि यह एक आतंकी हमला है। इसकी जांच भी आतंकी हमले की तरह ही की जाएगी। दो बाइक सवार आए, पिस्तौल लहराते हुए भवन में घुसे और ग्रेनेड फेंक दिया। जोर का धमाका हुआ और भवन में सब कुछ बिखर गया। लोग जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।

4 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि राजासांसी छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली में भी निंरकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। आसपास के राज्यों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली को भी अलर्ट कर दिया गया है। राजस्थान बॉर्डर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
कड़े सुरक्षा इंतजाम करते हुए अमृतसर से बॉर्डर तक जाने वाली सड़कें सील कर दी गई हैं। गुरदासपुर जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है, ताकि हमलावर प्रदेश से बाहर भाग न पाएं। पंजाब भर में नाकेबंदी कर दी गई गई है। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
गौरतलब है कि दो दिन पहले अमृतसर में आतंकी मूसा को देखे जाने की खबर थी। इससे पहले चार युवकों ने एक कार हाईजैक की थी जिसके चलते अमृतसर समेत पूरे पंजाब में हाईअलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उसके बावजूद यह हमला हो गया। इससे बीएसएफ और पंजाब पुलिस हिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमृतसर आतंकी हमला
वहीं, निरंकारी भवन पर हमले की घटना से जहां लोगों में दहशत है, रोष भी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। साथ ही लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी हमले की निंदा की और आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश जारी किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें