फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 10 साल बाद एक साथ घर आए 4 नन्हें मेहमान, जिनमें 3 कान्हा जी हैं

Tue, 15 Aug 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
10 साल बाद एक महिला के घर में एक साथ 4 बच्चों की किलकारियां गूंजी। इनमें से तीन कान्हा जी हैं और एक लक्ष्मी, आप भी देखिए खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, तीन बेटे और एक बेटी। महिला के दो बेटियां पहले से ही हैं। उनके जन्म के 10 साल बाद ये चार किलकारियां एक साथ गूंजी तो घर में खुशी का माहौल छा गया। चारों बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन वजन कम होने के कारण उनहें स्पेशल केयर दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
इसकी जानकारी प्रीत हॉस्पिटल के डॉ. जेएस ग्रोवर ने दी। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन करने में डेढ़ घंटे का समय लगा। वजीरपुर के रहने वाले अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने चार बच्चों को जन्म दिया है। कुलदीप कौर को तीसरे महीने में पता चल गया था कि उसके गर्भ में चार बच्चे हैं तो उन्हें ज्यादा केयर देने को कहा गया। 

4 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
शनिवार को कुलदीप को दर्द शुरु होते ही हॉस्पिटल लाया गया। मेरी टीम ने रविवार सुबह ऑपरेशन करने का फैसला लिया। इस टीम में दो सर्जन, एक पेडिएट्रिक और एक एनेस्थेटिक्स के साथ पांच ओटी स्टाफ मौजूद थे। पहले बच्चे ने दोपहर 12 बजे तो चौथे बच्चे ने दोपहर 12.51 पर जन्म लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
तीसरे बच्चे का वजन 1.200 किलोग्राम था। सांस रुकने के कारण तुरंत उसे फस्ट एड दिया गया, अब उसकी सेहत में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि बाकी बच्चों का वजन भी 2.25 से 1.500 किलोग्राम के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक साथ 4 बच्चों का जन्म
वहीं बच्चों के पिता अवतार कहते हैं कि वे एक बेटा चाहते थे, भगवान ने उन्हें एक साथ तीन दे दिया। अब तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। हालांकि मुझ पर आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाएगा, लेकिन मैं मेहनत करूंगा और बच्चों को पालूंगा, अच्छी परवरिश दूंगा। वैसे बच्चों के होने पर परिवार में खुशी की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें