भारतीय मूल की निक्की हेली को अमेरिकी राजदूत के चुना गया है। निक्की हेली का पूरा नाम नम्रता रंधावा है और वह भारत की बेटी है। जानिए, इनके बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
नम्रता निक्का रंधावा हेली का जन्म पंजाब के एक आप्रवासी परिवार अजित सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के यहां हुआ। वह पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
नम्रता निक्का रंधावा हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा और माता राज कौर रंधावा अमृतसर से आकर अमेरिका में बस गए थे। भारतीय सिख परिवार में जन्मी निक्की ने बाद में ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।
4 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
उनकी शादी आर्मी नेशनल गार्ड के कैप्टन माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।
विज्ञापन
5 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
राजनीति में कदम रखने से पहले वह अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़ी थीं। उनके पति माइकल हेली सेना में कैप्टन हैं जो अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भी सेवा दे चुके हैं। उनके दो बच्चे रीना (18) और नलिन (15) हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ''गर्वनर हेली ने अपने प्रांत और हमारे देश की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण नीतियों को आगे बढ़ने की खातिर लोगों को उनकी पृष्ठभूमि या पार्टी से जुड़ाव से इतर साथ लाने का ट्रैक रिकॉर्ड स्थापित किया है.'' व्हाइट हाउस में सत्ता परिवर्तन के दौरान ट्रंप द्वारा शीर्ष स्तरीय प्रशासन के लिए चुनी गईं पंजाब से भारतीय प्रवासियों की 44 वर्षीय बेटी हेली पहली महिला हैं।
विज्ञापन
7 of 8
अमृतसर की बेटी बनी यूएन में अमेरिकी राजदूत
निक्की जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूइजियाना प्रांत के गवर्नर बने थे।
गवर्नर के तौर पर हेली ने अपना लोहा मनवाया है तथा बेरोजगारी की दर 15 साल में सबसे निचले स्तर पर ला दिया। उनके नेतृत्व के तहत प्रांत की 46 काउंटी में से हर एक में 82,000 से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा हुए। 2015 में वह फिर गवर्नर का चुनाव जीत गईं। 44 साल की उम्र में अभी वह अमेरिका की सबसे कम उम्र की गवर्नर हैं।