फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों का पहाड़ नहीं लांघ पाए शादी वाले परिवार, किसी को नहीं मिले पैसे

Fri, 25 Nov 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : File Photo
शादी वाले परिवारों को ढाई लाख रुपये निकालने की छूट के बावजूद दूल्हा-दुल्हन और अभिभावक बैंकों के ‘फेरे’ लगाने को मजबूर हैं। बुधवार को शादी का कार्ड लेकर बैंक पहुंचे किसी भी अभिभावक को ढाई लाख रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन

2 of 9
बैंक - फोटो : अमर उजाला
बैंक अधिकारियों ने ऐसे लोगों से दो टूक कहा कि मैरिज हॉल बुकिंग की रसीद और कैटरर का शपथपत्र देने के बाद ही पैसे मिलेंगे। वह भी तब जबकि पैसा खाते में आठ नवंबर से पहले जमा किया गया हो। लोग शर्तों का यह पहाड़ नहीं लांघ पाए और निराश होकर बड़बड़ाते हुए चले गए। कह रहे थे कि सरकार ने सुविधा नहीं, बेबसी दी है। हम लोग अपने ही पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
नोटबंदी के 15वें दिन भी बैंकों में पैसे निकालने, बदलने और जमा करने के लिए मारामारी रही। सबसे बुरी हालत शादी वाले परिवारों की रही। सरकार ने ऐसे लोगों को ढाई लाख रुपये निकालने की छूट तो दे दी है, लेकिन उसके लिए शर्तें इतनी कड़ी कर दी हैं कि किसी के लिए पैसे निकालना मुश्किल हो गया है। फिर भी लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। पूरे दिन कई बैंकों में अपने ही पैसे निकालने के लिए शादी वाले परिवार परेशान रहे। 

4 of 9
- फोटो : File Photo
लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कैटरर और मैरिज हॉल वाले एडवांस का शपथ पत्र नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सप्ताह में निकलने वाली 24 हजार रुपये की राशि से कैसे शादी करें? वहीं, बैंकों में सुबह से ही नोट बदलवाने, जमा कराने और निकालने वालों की भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच अधिकतर बैंकों में कैश की किल्लत होने लगी। इसके बाद तो चुनिंदा लोग ही रहे। जबकि नकदी जमा करने वाले जमे रहे। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
दूसरी ओर, कैश की किल्लत की वजह से जहां अधिकतर एटीएम बंद रहे और बैंकों से नकदी नहीं मिल सकी, वहीं एसबीआई की मुख्य शाखा में पुराने नोट नहीं बदले जा रहे थे। नकदी जमा कराने और निकालने के लिए भी अलग-अलग टोकन दिए जा रहे थे। बैंक कर्मियों का कहना था कि यह सब भीड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को पुराने नोट बदलवाने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

6 of 9
नोटबंदी - फोटो : फाइल फोटो
बेटी की 12 दिसंबर को शादी है। पिछले चार दिन से ढाई लाख रुपये निकालने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। कैटरर और मैरिज हॉल वालों ने शपथ पत्र देने से मना कर दिया है। ऐसे में अपने खाते से ही ढाई लाख रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। बेटी की शादी के लिए तैयारियां करनी हैं और हाथ में पैसे नहीं हैं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। 
- देवेंद्र, झज्जर रोड।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
भतीजे की शादी नौ दिसंबर को है। ढाई लाख रुपये निकालने के लिए बैंक आए थे। बैंक कर्मचारी ने शपथ पत्र लाने को कहा है। साथ ही, आठ नवंबर से पहले जमा राशि में से ही ढाई लाख रुपये निकाल सकते हैं। सरकार ने शादी वाले परिवारों को सुविधा नहीं, बेबसी दी है। हम अपनी ही जमा पूंजी को नहीं निकाल सकते हैं।
- इंद्र सिंह, विकास नगर।

8 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
बेटे की शादी 16 नवंबर को थी। नोटबंदी के कारण रिश्तेदारों से पैसे लेकर जैसे-तैसे शादी कर दी। सुनार की पेमेंट करनी थी तो उसे चेक दे दिया, लेकिन उसने चेक लेने से मना कर दिया। अब उसके खाते में पैसे जमा कराने आए हैं। 
- सुदेश/विकास, प्रीत विहार कालोनी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
पीएनबी के सर्कल कार्यालय के सीनियर मैनेजर नरेश चंद मित्तल ने बताया कि उनकी जिले में 34 शाखाएं हैं। दो करोड़ रुपये ही मिल रहे हैं। इतनी कम राशि में बैंकों व एटीएम को चलाना है। फिर भी, पीएनबी शहर में नौ एटीएम चला रहा है। एक घंटे बाद ही नकदी खत्म हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें