अमृतसर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस लुधियाना के पास 'मौत' के ट्रैक से गुजर गई। हजारों जानें बच गईं। देखिए, कैसे हुआ ये घटनाक्रम?
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'मौत' के ट्रैक से गुजर गई ट्रेन, हजारों जिंदगियां बचीं
2 of 5
लुधियाना के समीप गोराया स्टेशन के पास रेलवे लाइन टूटी पड़ी थी। टूटी रेल लाइन से दादर एक्सप्रेस धड़ाधड़ गुजर गई। जोरदार आवाज होते ही गेट मैन टूटी पटरी देख इसकी सूचना गोराया स्टेशन को दी।
विज्ञापन
देखिए, कैसे 'मौत' के ट्रैक से गुजर गई ट्रेन, हजारों जिंदगियां बचीं
3 of 5
इसके बाद आने वाली सभी ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। पठानकोट से दिल्ली जा रही पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 49 मिनट तक खड़ी रही। उसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस और शान ए पंजाब समेत कई गाड़ियों को भी रोक लिया गया।
देखिए, कैसे 'मौत' के ट्रैक से गुजर गई ट्रेन, हजारों जिंदगियां बचीं
4 of 5
लगभग एक घंटे में लाइन ठीक होने के बाद सभी ट्रेनों को रवाना कर दिया गया। गेट मैन निर्मल सिंह ने बताया कि लगभग 11 बजे दादर एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान जोरदार आवाज हुई। उसने देखा कि पटरी टूटी हुई है।
देखिए, कैसे 'मौत' के ट्रैक से गुजर गई ट्रेन, हजारों जिंदगियां बचीं
5 of 5
गेट मैन ने तुरंत गोराया स्टेशन पर फोन किया। जेई कालू राम मीना ने मौके पर पहुंच टूटी हुई पटरी को ठीक करवाया। इसे ठीक करने में आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट मैन की सूझबूझ से ही बड़ा हादसा बच गया।