अमृतसर बस हादसे में मारे गए बच्चों को नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। मांओ का रो-रो कर बुरा हाल था। तस्वीरों में देखिए माहौल, दिल भर आएगा।
विज्ञापन
2 of 8
हजारों नम आंखों के बीच बच्चों का अंतिम संस्कार
अमृतसर के गांव महावा में वैन हादसे में मारे गए तीन बच्चों का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया। अंतिम संस्कार में हजारों नम आंखों ने मासूमों को विदाई दी।
विज्ञापन
3 of 8
हजारों नम आंखों के बीच बच्चों का अंतिम संस्कार
दो बच्चे आठ वर्षीय जुगराज सिंह एवं 9 वर्षीय सहजप्रीत जो सगे भाई बहन थे गांव के पूर्व सरपंच महिल सिंह के पोता पोती थी। उनके पिता सुरजीत सिंह एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
4 of 8
ASR Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर समूह गांववासियों के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापक, डीएवी मैनेजमेंट के समूह पदाधिकारियों के अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी एवं आप सांसद भगवंत मान उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 8
ASR Bus Accident
इसी तरह 9 वर्षीय रोबनप्रीत सिंह के पिता गुरनाम सिंह एवं पूरे परिवार का हाल बेहाल था। इस अवसर पर सांसद भगवंत मान ने अपनी सांसद निधि से पीड़ित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
6 of 8
ASR Bus Accident
भगवंत मान ने गांववासियों से आग्रह किया कि वे एक कमेटी बनाएं और वे उनकी मुलाकात केंद्रीय सुरक्षा मंत्री से करवाकर गांव की डिफेंस ड्रेन की खतरनाक पुली का हल निकलवाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
ASR Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर केबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने भी मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी और हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। गांव महावा में सारा दिन मातम छाया रहा इसके अतिरिक्त गांव खारा में चार बच्चों को कल अंतिम संस्कार कर दिया गया था जिनमें से तीन एक ही परिवार के थे।