गैस से प्रभावित हुए लोगों में काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। इस सूचना के मिलते ही तहसीलदार टीआर गौतम व शहरी चौकी प्रभारी सुनील वत्स मौके पर पहुंचे और गैस का प्रभाव देखते हुए तुरंत प्रभाव से मारकंडेश्वर मंदिर के सामने नाका लगाकर नलवी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। उधर, गांव नलवी के पास भी नाका लगाकर यातयात को बंद कर दिया गया और पुलिस ने तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों तथा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सरकारी अस्पताल तथा हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने गैस से प्रभावित लोगों को वहां से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।