फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पर नया खुलासा, पत्नी-सास, साले समेत चार को मारी थी गोली, पुलिस ने रची नई कहानी

Tue, 18 Feb 2020 01:21 AM IST
ajay kumar रोहित शर्मा, मोगा ( पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मोगा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की ओर से अपने ससुराल परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में मोगा पुलिस एक नई कहानी रचकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने थाना सिटी में आरोपी हेडकांस्टेबल कुलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस लाइन से एके-47 और 75 जिंदा कारतूस चोरी करने का केस दर्ज किया है। इससे पहले हत्याकांड के बाद एसपी डी हरिंदरपाल सिंह परमार का बयान था कि आरोपी ने 16 फरवरी की सुबह करीब साढे़ पांच बजे पुलिस लाइन में रेड पर जाने की बात कह एके-47 राइफल ली थी। बाद में लाइन अफसर समेत अन्य पुलिस मुलाजिमों की जिम्मेदारी तय होता देख आला अधिकारियों ने एक नई कहानी रचकर मामला ही पलट दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं केस दर्ज करने के बाद एसएसपी ने आरोपी कुलविंदर सिंह को नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। 17 फरवरी को आरोपी को जुडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। वहां से अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मोगा पुलिस ने पुलिस लाइन के असलहा शाखा इंचार्ज हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह के बयान पर केस दर्ज किया है। एफआईआर में लिखा है कि हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह सुबह नहा रहा था। इस दौरान बाथरूम के बाहर आरोपी हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह आ गया और उसे कहने लगा कि उसे इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना है। उसे असलहा चाहिए। बलवीर सिंह ने उसे कहा कि वह थोड़ा इंतजार करे। नहाकर आने के बाद वह उसे असलहा देगा। इसके बाद आरोपी  रूम में पहुंचा और वहां हवलदार बलवीर सिंह की वर्दी से कोत की चाबी चोरी कर सरकारी एके-47 राइफल और 75 कारतूस चोरी की।
विज्ञापन

3 of 5
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाबी फिर बलवीर सिंह की वर्दी में रख दी ताकि उसे शक न हो सके। एके-47 व कारतूस चोरी करने के बाद आरोपी बलवीर सिंह के नहाकर आने से पहले ही वहां से चला गया। जब पुलिस लाइन में सूचना पहुंची कि आरोपी कुलविंदर सिंह ने सरकारी एके-47 से अपने ससुराल परिवार के चार लोगों को मार दिया है तो शक होने पर हथियारों की गिनती की गई। इसमें पता चला कि एक एके-47 राइफल और 75 कारतूस गायब है। इसके बाद थाना सिटी में कुलविंदर सिंह के खिलाफ अलग से चोरी का केस दर्ज कर लिया गया। 

4 of 5
पुलिस ने सरकार को भेजी आरोपी की रिपोर्ट
हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह पर थाना धर्मकोट में हत्या और थाना सिटी मोगा में एके-47 चोरी करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब सरकार के आदेश पर मोगा पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह का पुराना पुलिस रिकार्ड भी सरकार को भेजा है। उक्त रिपोर्ट में पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह वर्ष 2014 में खुद पुलिस लाइन की कोत का इंचार्ज था। 24 अक्तूबर 2014 के दिन आरोपी कुलविंदर सिंह कोत से एक सरकारी एके-47, 75 कारतूस व एक पिस्टल बिना किसी सीनियर अफसर को बताए ले गया। घर जाकर रात को आरोपी ने अपनी छत पर एके-47 से हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के पास सूचना पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को 25 अक्तूबर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया था। मामले में आरोपी ने जमानत पर छूटकर आईजी बठिंडा के पास जांच के लिए अपील भी की। जांच में आरोपी पर लगे आरोप बरकरार रहने पर उसके खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया गया था। एसपी डी हरिंदरपाल सिंह परमार से जब पूछा गया कि आपका कहना था कि हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने एसटीएफ के साथ रेड पर जाने का बहाना बनाकर पुलिस लाइन से एके-47 ली है। अब आरोपी पर एके-47 चोरी करने का केस क्यों दर्ज किया गया। इस पर एसपी डी ने कहा कि उन्हें यह बात पता करने में समय लग गया कि आरोपी के पास सरकारी एके-47 आई कहां से। जब आरोपी ने खुद थाना धर्मकोट में सरेंडर किया तो उक्त एके-47 के नंबर से हथियार की पहचान हुई। पता चला कि आरोपी कुलविंदर सिंह ने पुलिस लाइन से उक्त एके-47 व कारतूस चोरी किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें