मिशन 2019 पर निकले अमित शाह से जब कश्मीर से धारा 370 हटाने के बारे में सवाल पूछा गया तो देखिए शाह क्या बोले?
विज्ञापन
2 of 10
Amit Shah in Haryana
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोहतक के तीन दिवसीय दौरे के पहले ही दिन बुधवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शाह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव और घर-घर जाकर बताओ कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी है।
विज्ञापन
3 of 10
Amit Shah in Haryana
शाह ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्यसभा में ओबीसी के भले के लिए लाया गया बिल कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया इस बात को सभी को बताओ। शाह ने जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं से मिशन 2019 में जुटने के लिए भी कहा। उन्होंने एमडीयू के सभागार में प्रबुद्घ वर्ग के साथ बैठक भी की।
4 of 10
Amit Shah in Haryana
धारा 370 खत्म करो, मोदी राज में मुस्लिम समाज संतुष्ट
मेवात से आए हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब ने कहा कि मोदी राज आने से पहले डर था कि मुस्लिम समाज का उत्पीड़न बढ़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कश्मीर के संबंध में अनुच्छेद 370 हटाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 10
Amit Shah in Haryana
मेवात से आए हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब के सवाल पर अमित शाह चुप्पी साध गए, सिर्फ सुना और इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
6 of 10
Amit Shah in Haryana
मीटिंग में गोहाना से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने शाह से कहा कि एससी-एसटी और महिला आयोग की तर्ज पर ओबीसी आयोग का दर्जा होना चाहिए। इससे ओबीसी समाज के अंदर सकारात्मक संदेश जाएगा। शाह ने कहा कि भाजपा ओबीसी समाज के हित के लिए संसद में बिल लेकर आई थी। राज्यसभा में कांग्रेस के विरोध के चलते प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन
7 of 10
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : amar ujala
2014 में हुए विधानसभा चुनाव के तीन साल बाद एक बार फिर पार्टी के आला हाकिम अमित शाह ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं की क्लास ली। हालांकि उस समय लक्ष्य 2014 का चुनाव फतेह करना था और इस बार निशाना 2019 पर लगाया जा रहा है। शाह के इस तीन दिवसीय पड़ाव में प्रदेश के आला हाकिमों से लेकर मातहतों को क्लास शुरू की गई है। अब देखना यह है कि जिस सोच और योजना के साथ जाटलैंड में यह डेरा डाला गया है वह कितना कारगर सिद्ध होता है।
8 of 10
Amit Shah in Haryana
दरअसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोहतक में दूसरी बार आगमन हुआ है। इससे पहले वह वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में आए थे। मैना पर्यटन केंद्र में एक रात रुककर पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया था। हालांकि पहले के मुकाबले इस बार अमित शाह के स्वागत में पूरे प्रदेश के हर बड़े और छोटे कार्यकर्ता पलकें बिछाएं बैठे थे।
9 of 10
BJP अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा
तीन साल पहले के दौरे और बुधवार को शाह की दिनचर्या में बड़ा अंतर दिखाई दिया। एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह उन्होंने बिना कोई समय गवाएं तिलियार में आते ही बैठकों का दौर शुरू कर दिया था। दोपहर 11 से लेकर शाम करीब सात बजे तक कभी कोर कमेटी की बैठक तो कभी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की बैठकों का दौर चलता रहा।
बैठक के दौरान उन्होंने सिर्फ पार्टी की समीक्षा, मजबूती और 2019 का लक्ष्य भेदने का पाठ पढ़ाया। जाटलैंड में शाह का पड़ाव कितना रंग दिखाएगा यह तो 2019 में ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल अमित शाह के आगमन को रोहतक विपक्षी दलों की भी नींद उड़ी हुई है।