महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पंजाब सरकार ने डीएसपी बना दिया है, साथ ही 5 लाख का चेक भी सौंप दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
Harmanpreet Kaur
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली मोगा की महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। सीएम ने हरमनप्रीत को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही उसे डीएसपी बनाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
3 of 6
Harmanpreet Kaur
सीएम ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को नियुक्ति के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि उसे ट्रेनिंग बाद में दी जा सकती है। सीएम ने कहा कि हरमनप्रीत इस समय रेलवे में नौकरी कर रही है, पर वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पंजाब लाना चाहते हैं।
4 of 6
Harmanpreet Kaur
उन्होंने हरमन को भरोसा दिया कि नौकरी संबंधी कांट्रैक्ट का मसला व रेल मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे ताकि वह जल्द से जल्द पंजाब पुलिस ज्वाइन कर सके। सीएम ने उम्मीद जताई कि हरमन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी। उसने धमाकेदार खेल से पंजाबियों का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
5 of 6
star cricketer harmanpreet kaur
मीटिंग के बाद सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि सरकार उभरते खिलाड़ियों की मदद करेगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन कर सकें।
हरमन ने पंजाब में क्रिकेट अकादमी बनाने पर जोर दिया :
हरमन ने पुलिस फोर्स में जाने का सपना साकार करने के लिए सीएम का आभार जताया। उसने कहा कि वह नौ साल से खेल रही है, पहली बार राज्य सरकार ने उसकी उम्मीदों को साकार किया है। उसने पंजाब में क्रिकेट अकादमी बनाने पर जोर दिया। डीजीपी अरोड़ा ने कहा कि हरमन के ज्वाइन करने के बाद पुलिस में क्रिकेट अकादमी बनाई जाएगी।