संभव के निदेशक कुमार मुकेश ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच खेल मुकाबलों का आयोजन हुआ। बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में गांव के सरपंच की अगुवाई में हुए इस आयोजन में दोनों ही ओर से खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया। यह एक सराहनीय प्रयास था। इस आयोजन में पुलिस, सरकारी कोच राजेश, विजय व अन्य ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर कुमार मुकेश, सोनिया, अमित, विक्रम, बलदेव, जगबीर, विकास, ओमप्रकाश कुंडू, जगदीप, भीम सिंह, बल्ली, बिंदर, राममेहर और समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।