राजस्थान के 12 जिलों में अब तक टिड्डी दल करीब 7 लाख हेक्टेयर फसल तबाह कर चुकी है। इन फसलों में सरसों, जीरा, ईसबगोल व गेहूं आदि शामिल है। वहीं प्रभावित जिलों में जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जालौर, सिरोही, पाली, नागौर, उदयपुर, चुरु, हनुमानगढ तथा श्रीगंगानगर आदि शामिल है। इनमें से अधिकतर जिले पाकिस्तान सीमा के साथ लगते हैं। राजस्थान कृषि विभाग करीब 84 टीमों का गठन कर इनसे निपटने में जुटा है।