जीवन बचाने वाली एंबुलेंस खुद नहर में जा गिरी। उसका ड्राइवर लापता है, जिसकी तलाश के लिए सबकुछ एक किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
rewari accident
रेवाड़ी के के आसलवास गांव के नजदीक से गुजारने वाली जवाहर लाल कैनाल में रविवार रात 10.30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गिर गई। एंबुलेंस में केवल चालक मौजूद था, जो नहीं मिल सका।
विज्ञापन
3 of 5
rewari accident
घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने देर रात तक नहर में सर्च अभियान चलाया और सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात लगभग 10.30 बजे की है।
4 of 5
rewari accident
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे नंबर-8 पर एक एंबुलेंस गुड़गांव की तरफ जा रही थी। गांव आसलवास के नजदीक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर जवाहर लाल कैनाल में जा गिरी। पुलिस को घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया लेकिन चालक नहीं मिला।
पुलिस ने सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया और नहर से एंबुलेंस को बाहर निकाला। अभी तक गोताखोर डेढ़ किलोमीटर तक नहर में तलाश कर चुके हैं, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया है। चालक गुड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस अस्पताल की एंबुलेंस वह चला रहा था उस अस्पताल से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। चालक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं। कसोला थाना पुलिस के एसएचओ का कहना है कि पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।