फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लड़कियों का ये हुनर बना देगा आपको जबरा फैन, 6 महीने में सीखा ऐसा टैलेंट

Mon, 22 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
unique talent
आपने कई लोगों में कुछ खास टैलेंट देखे होंगे, लेकिन यकीन मानिए इन लड़कियों की तरह हुनर कहीं नहीं देखा होगा, जिसे जान सब लोग हैरान हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा की लड़कियों का हुनर देखिए, दोनों हाथों से लिख सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
ये युवतियां हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे दोनों हाथों से एक साथ लिखती हैं। एक हाथ से हिंदी और दूसरे से अंग्रेजी। दोनों हाथों की लिखावट बिल्कुल एक जैसी है। इतनी सुंदर कि देखने वाले भी पहचान नहीं पाते कि किस हाथ से लिखा। बेटियों ने ऐसा साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित होकर सीखा है। वो भी सिर्फ छह माह में।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा की लड़कियों का हुनर देखिए, दोनों हाथों से लिख सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
सभी बेटियां गांव के ही स्वामी विवेकानंद स्कूल की स्टूडेंट हैं। इनके नाम पूजा, प्रिया, तमन्ना, मोनिका, ईशा और मन्नू हैं। वे बताती हैं, ''करीब छह महीने पहले टीचर कुलदीप सिंह क्लास में साइंस पढ़ा रहे थे। इसी दौरान रिलेटिविटी के सिद्धांत टॉपिक पर अलबर्ट आइंस्टीन का जिक्र आया।''
 

4 of 7
हरियाणा की लड़कियों का हुनर देखिए, दोनों हाथों से लिख सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
'टीचर ने आइंस्टीन के बारे में बताया कि वे दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना की प्रैक्टिस से ही हासिल किया था। इस पर हमें काफी ताज्जुब हुआ।' ''उसी दिन हम लोगों ने ठान लिया कि वे भी हर रोज दोनों हाथों से लिखने की प्रैक्टिस करेंगी और ऐसा करके ही दम लेंगी। इसके बाद स्कूल में ही लिखने की प्रैक्टिस शुरू कर दी।'
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा की लड़कियों का हुनर देखिए, दोनों हाथों से लिख सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
धीरे धीरे ये लड़कियां दोनों हाथों से लिखने लगी। लिखने की स्पीड़ भी बनने लगी और लिखावट में भी सुधार आने लगा। अब तो ये लडकियां दोनों हाथों से एक साथ हिन्दी, इंग्लिश, संस्कृत और यहां तक कि पंजाबी भी फर्राटेदार लिख लेती है।
विज्ञापन

6 of 7
unique talent
ये लड़कियां गरीब परिवारों से संबंध रखती है। इनके परिवार के सदस्य छोटी मोटी खेती करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
unique talent
घरवाले और टीचर भी उनको इस तरह से लिखता देखकर काफी खुश होते हैं। लड़कियों के परिजनों का कहना है कि उन्हें बड़ी खुशी है कि उनकी बेटियां तरक्की की ओर अग्रसर है। वे चाहती है कि उनकी बेटी साक्षी मलिक की तरह नाम कमाएं और उनका नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें