फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएस टॉपर की कहानी: प्रेग्नेंसी में परीक्षा, डिलीवरी के 6 दिन बाद इंटरव्यू

Sat, 10 Sep 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा सिविल सर्विस टॉपर अनुपमा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सिविल सेवा में सिलेक्ट हुई अनुपमा से मिलिए, जब परीक्षा हुई तब वह प्रेग्नेंट थी। डिलीवरी के 6 दिन बाद इंटरव्यू। अब एचसीएस की लिस्ट में टॉपर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा सिविल सर्विस टॉपर अनुपमा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
पानीपत के विकास नगर की रहने वाली अनुपमा का कहना है कि पति अजय सांगवान थर्मल में एसडीओ हैं। वे दोनों ही एचसीएस की तैयारी कर रहे थे। इसके पति बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी हैं। वह भी इसी विषय में बीएससी और एमएससी की भी टॉपर रही हैं। वह शुरू से ही सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा सिविल सर्विस टॉपर अनुपमा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
अनुपमा के मुताबिक उसके ससुर एक्ससर्विसमैन और सास हाउसवाइफ हैं। उसने और उसके पति ने इससे पहले एचसीएस परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन दोनों ही इंटरव्यू में पास नहीं हो पाए थे। इस बार की परीक्षा में वह पास हो गईं और 22 अगस्त को पंचकूला में इंटरव्यू पैनल के सवालों के जवाब दिए।

4 of 5
हरियाणा सिविल सर्विस टॉपर अनुपमा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
अनुपमा सांगवान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से पति और ससुराल वालों को दिया है। उनका कहना है कि वैसे तो मायके में पापा राज सिंह ने भी अच्छी तैयारी कराई थी। शादी के बाद भी पति ने भी सहयोग दिया। ससुर प्रेम सिंह भी सदा उसे आगे बढ़ते रहते के लिए प्रेरित किया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा सिविल सर्विस टॉपर अनुपमा का इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
अनुपमा ने बताया कि 16 अगस्त को उसकी डिलीवरी हुई थी। 6 दिन बाद ही 22 अगस्त को एचसीएस के लिए पंचकूला में इंटरव्यू था। उसकी परेशानी और बेचैनी भांपकर पैनल अधिकारियों ने इसका कारण भी पूछा था। उनकी हिम्मत और मेहनत देखकर इंटरव्यू के लिए बैठा बोर्ड भी उनसे प्रभावित हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें